Move to Jagran APP

चीन समुद्र में चूहा, उसे वहीं घेरा जाए : ले.ज. सैयद अता हसनैन

चीन पहाड़ों पर ही शेर बन सकता है। वह समुद्र में चूहा है। उसे वहीं घेरने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 03:59 AM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 03:59 AM (IST)
चीन समुद्र में चूहा, उसे वहीं घेरा जाए : ले.ज. सैयद अता हसनैन
चीन समुद्र में चूहा, उसे वहीं घेरा जाए : ले.ज. सैयद अता हसनैन

चीन समुद्र में चूहा, उसे वहीं घेरा जाए : ले.ज. सैयद अता हसनैन

loksabha election banner

-बीएचयू में ‘काशी मंथन’ के तहत ‘सिक्योरिंग इंडिया 75’ में सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा

-बोले वक्ता, भारत के बढ़ते आत्मविश्वास से चीन घबराया

-सैन्य अभ्यासों के नाम पर बनाना चाहता है मानसिक दबाव

जागरण संवाददाता, वाराणसी : चीन पहाड़ों पर ही शेर बन सकता है। वह समुद्र में चूहा है। उसे वहीं घेरने की आवश्यकता है। यह कहना है भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन का। वह रविवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित ‘काशी मंथन’ में ‘सिक्योरिंग इंडिया 75’ पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती शक्ति से घबराया चीन आए दिन सीमा पर घुसपैठ करके हिंसक वारदातें करता है। हमारे साथ तमाम देश खड़े हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने कहा कि हमें राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों का आकलन करते हुए आगे बढ़ना है। सैन्य गतिविधियों में आधुनिकता के साथ ही अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी लेकर चलना होगा। हमारे महापुरुषों व देवी-देवताओं ने शास्त्र व शस्त्र दोनों को समान महत्व दिया।

भारत के राजदूत रहे अनिल त्रिगुणायत ने कहा कि कोरोना काल में मानवता के कल्याण से भारत की छवि विश्व में मजबूत हुई है। जेएनयू के चाइनीज स्टडी के प्रो. श्रीकांत कोंडापल्ली ने कहा कि चीन की आकांक्षा व्यापारिक विश्व शक्ति बनने की है, उसे भारत से ही भय है। इसलिए वह लगातार भारत को अस्थिर करने का प्रयास करता है। भारत को सीमा पर अपनी सामाजिक संरचना मजबूत करनी होगी।

धर्म को राजनीति से न जोड़ें

दूसरे सत्र में डा. आदिल रशीद ने कहा कि धर्म को राजनीति से न जोड़ें। इसी का सहारा लेकर पाकिस्तान भारत में कट्टरपंथी मुस्लिमों को भड़काना चाहता है। लेफ्टिेनेंट जनरल शौकीन ने कहा कि चीन कभी भरोसेमंद नहीं हो सकता। तकनीकी विशेषज्ञ जितेन जैन ने साफ कहा कि चीन साइबर अपराधी है। चीन के सस्ते सामान खरीदने की ललक त्यागते हुए भारत में बने महंगे सामानों को खरीदना होगा। विषय स्थापना डाक्टर मयंक नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम में सनबीम ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन नालेज पार्टनर रहा। संचालन शुकेशी ऋषभ व धन्यवाद ज्ञापन डा.सुनील तिवारी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.