Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक रैली : संस्कृत विवि से बाइक पर सवार होकर निकलेंगे मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में मिशन 2019 के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। वाराणसी में मुख्यमंत्री कमल संदेश बाइक रैली की अगुवाई करेंगे।

By Edited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 03:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 03:17 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली : संस्कृत विवि से बाइक पर सवार होकर निकलेंगे मुख्यमंत्री योगी
कमल संदेश बाइक रैली : संस्कृत विवि से बाइक पर सवार होकर निकलेंगे मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी, जेएनएन। मिशन 2019 के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की समाप्ति के बाद 17 नवंबर को भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में कमल संदेश बाइक रैली निकालने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कमल संदेश बाइक रैली की अगुवाई करेंगे जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि कमल संदेश बाइक रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर से करेंगे। प्रत्येक बूथ से पांच बाइक सवार कार्यकर्ता कमल संदेश रैली में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे बुलाया गया है।

भारत माता मंदिर होते हुए जाएंगे जिला मुख्यालय तक : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकलने वाली कमल संदेश बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर पहुंचेगी। भारत माता मंदिर से वापस मलदहिया, अंधरापुल, नदेसर होते हुए जिला मुख्यालय तक बाइक रैली जाएगी। इलाहाबाद में बाइक रैली की अगुवाई डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कौशांबी में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, मिर्जापुर में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवनाथ यादव,सुलतानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, गाजीपुर में प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र सिंह,जौनपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एम. एल. सी.लक्ष्मण आचार्य, इलाहाबाद में एम.एल. सी.अशोक धवन, मछली शहर में काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्‍‌नाकर जी, प्रतापगढ़ में प्रदेश मंत्री शकर गिरी, भदोही में प्रदेश मंत्री संजय राय, राबर्ट्सगंज में काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष विद्या सागर राय बाइक रैली की अगुवाई करेंगे। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 10 से 15 नवम्बर तक बूथ समितियो का अभिनन्दन कार्यक्रम था। अब सभी कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों में जुट गए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.