मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आएंगे, अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रूद्राक्ष समेत अन्य परियोजनाओं की प्रगति का लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जून को दोपहर दो बजे बनारस आएंगे। सबसे पहले सेवापुरी ब्लाक के हाथी बाजार में गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगेे। इसके बाद शहर में आएंगे। पहले मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम 17 जून को निर्धारित था।
वाराणसी, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जून को दोपहर दो बजे बनारस आएंगे। सबसे पहले सेवापुरी ब्लाक के हाथी बाजार में गोद लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगेे। इसके बाद शहर में आएंगे। पहले मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम 17 जून को निर्धारित था।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रामेश्वर स्थित युगल बिहारी इंटर कालेज में उतरेगा। यहां मुख्यमंत्री हाथी बाजार के लिए रवाना होंगे। सीएचसी के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आएंगे। इससे पूर्व रास्ते में कालिकाधाम में एनएच फेस-दो के कार्यों के देखने की भी बात कही जा रही है। सर्किट हाउस में अफसराें के साथ बैठक के बाद रूद्राक्ष, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम समेत अन्य परियोजनाओं को भी देख सकते हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रात में रूकेंगे कि नहीं यह फाइनल नहीं है।
बलिया में रहेंगे मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री याेगी आदित्य नाथ के जिले में आने के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री का आना तय मान अधिकारी तैयारी में लगे रहे लेकिन अब उनके आने की संभावना 18 जून है। पूरे दिन हुई बारिश के बाद भी तैयारी का कार्य तेज हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक पूरे दिन चलती रही। ओवर ब्रिज की मरम्मत, जिला अस्पताल में साफ-सफाई व हैबतपुर गांव में विकास कार्य तेज हो गए हैं। इन स्थलों पर सीएम का संभावित है। वैसे अभी तक प्रोटोकाल नहीं आया है। फिर भी अधिकारी 18 जून को आने की पूरी संभावना जता रहे हैं। यहां से कार्यक्रम का प्रपोजल बना कर भेजा गया है। अस्पताल की बदल गई सूरत : जिला अस्पताल के मुख्यमंत्री के निरीक्षण को लेकर साफ-सफाई की गई। मरीजों के चादर के साथ ही शौचालय साफ हो गया है। डीएम ने निरीक्षण कर अस्पताल की साफ-सफाई संग ट्रामा सेंटर को भी देखा। इसमें चल रहे कोविड टीकाकरण सेंटर को नीचे कर दिया गया है।