मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे वाराणसी, अरविंद मिल का किया निरीक्षण, किया जनसभा को संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में अरविंद मिल की नई इकाई का निरीक्षण किया, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। उन्होंने ...और पढ़ें

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अरविंद मिल का निरीक्षण और एमएलसी चुनाव में की जनसभा।
HighLights
सीएम योगी ने वाराणसी में अरविंद मिल का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे मिल का उद्घाटन।
मुख्यमंत्री ने एमएलसी चुनाव सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।
जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण किए जाने वाले अरविंद मिल की नई इकाई का बुधवार को अपरान्ह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरा कर तैयारियां देखी। मिर्जामुराद के खोचवां गांव स्थित जनता इंटर कालेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का उड़न खटोला उतरा। इसके बाद सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री एक किमी की दूरी तय कर अरविंद मिल पर पहुंचे और तैयारियां देखी।
मिर्जामुराद के रूपापुर चौराहा के निकट खोचवां (भड़ेहरा) गांव में हाईवे किनारे सात एकड़ से अधिक भूमि पर अरविंद मिल की नई इकाई स्थापित की गई हैं।इसमें कुल सौ करोड़ का निवेश प्रस्तावित हैं।इस इकाई में एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी में कार्य करने वाली करीब तीन सौ महिलाओ को इस समय इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
काशी की इस नई इकाई में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट का उत्पादन होगा। भविष्य में इकाई में निवेश का द्रितीय चरण भी प्रस्तावित हैं।यह कंपनी देश मे प्रसिद्ध ब्रांड जाकी, यूएस पोलो, एरो पैंट-शर्ट, टी शर्ट, जींस आदि बनाती हैं। अरविंद मिल के इस नई इकाई का बीते 25 अप्रेल 2024 को भूमिपूजन हुआ था।इस इकाई का लोकार्पण 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों होना है।
प्रधानमंत्री कंपनी में कार्यरत नारी शक्ति से संवाद भी करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देनजर अरविंद मिल के निकट हेलीपैड बनाने हेतु साफ-सफाई का काम शुरू हो गया हैं।कंपनी के अधिकारी आचार संहिता लगे रहने का हवाला देकर कुछ बताने से कतराते रहे। जनता इंटर कालेज (खोचवां) के मैदान पर नवरात्र में मां दुर्गा का पंडाल बनता था, किंतु संभावित कार्यक्रम को देखते हुए इस बार प्रशासन द्वारा पंडाल निर्माण पर रोक दिया गया हैं।
शिक्षक-स्नातक एमएलसी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वाराणसी खंड के शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर शाम को पहुंचे। मंच पर उनके साथ मंत्री सुरेश खन्ना सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंच से एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल भी बनाया।
