Move to Jagran APP

बदल गया आनंद विहार से आने-जाने वाली ट्रेनों का टर्मिनल, दिल्ली से परिचालित होंगी ट्रेनें

यात्री सुरक्षा के साथ सुचारू ट्रेन परिचालन के लिए ट्रेनों के टर्मिनल को बदल कर आनंद विहार टर्मिनल के स्थान पर दिल्ली किया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 11:46 PM (IST)
बदल गया आनंद विहार से आने-जाने वाली ट्रेनों का टर्मिनल, दिल्ली से परिचालित होंगी ट्रेनें
बदल गया आनंद विहार से आने-जाने वाली ट्रेनों का टर्मिनल, दिल्ली से परिचालित होंगी ट्रेनें

वाराणसी, जेएनएन। रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सात तक कोविड-19 आइसोलेशन कोचों को कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए लगाया गया है। इस कारण यात्री सुरक्षा के साथ सुचारू ट्रेन परिचालन के लिए ट्रेनों के टर्मिनल को बदल कर आनंद विहार टर्मिनल के स्थान पर दिल्ली किया गया है। टर्मिनलों का बदलाव 16 जून से अग्रिम आदेश तक जारी रहेगा।

prime article banner

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि 15 जून को गाजीपुर सिटी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 02219 स्पेशल सुहैल देव एक्सप्रेस अपने निर्धारित टर्मिनल स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 8.00 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर सुबह 8.10 बजे टर्मिनल होगी। ऐसे ही 16 जून को आनंद विहार टर्मिनल से ओरिजनेट होकर गाजीपुर सिटी आने वाली गाड़ी संख्या 02220 स्पेशल सुहैलदेव एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से शाम 6.45 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6 से शाम 6.35 बजे ओरिजनेट होगी।

गाजीपुर सिटी से से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी

16 जून को गाजीपुर सिटी से से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 02233 स्पेशल गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित टर्मिनेटिंग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 7.15 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर सुबह 7.25 बजे टर्मिनेट होगी। 19 जून को आनंद विहार टर्मिनल से ओरिजनेट होकर गाजीपुर सिटी आने वाली गाड़ी संख्या 02234 स्पेशल आनंद विहार टॢमनल-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से शाम 7.10 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह से शाम 7.00 बजे ओरिजनेट होगी। 15 जून को मुजफ्फरपुर से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 02557 स्पेशल गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित टर्मिनेटिंग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 7.40 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या नौ पर सुबह 7.50 बजे टर्मिनेट होगी। 16 जून को आनंद विहार टर्मिनल से ओरिजनेट होकर मुजफ्फरपुर आने वाली गाड़ी संख्या 02558 स्पेशल गोरखधाम एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से दो 2.50 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह से दोपहर 14.40 बजे ओरिजनेट होगी। 15 जून को रक्सौल से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 05273 स्पेशल सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित टर्मिनेटिंग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 9.00 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर सुबह 9.10 बजे टर्मिनेट होगी। 16 जून को आनंद विहार टर्मिनल से ओरिजनेट होकर रक्सौल आने वाली गाड़ी संख्या 05274 स्पेशल सत्याग्रह एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से शाम 5.25 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या नौ से शाम 5.15 बजे ओरिजनेट होगी। 21 जून को मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गाड़ी संख्या 04009 स्पेशल मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित टर्मिनेटिंग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पर शाम 6.15 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 11 पर शाम 6.30 बजे टॢमनेट होगी। 20 जून को आनंद विहार टर्मिनल से ओरिजनेट होकर मोतिहारी आने वाली गाड़ी संख्या 04010 स्पेशल आनंद विहार-मोतिहारी एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.45 बजे के स्थान पर दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह से 11.40 बजे ओरिजनेट होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.