हादसा टला - टूटी कपलिंग के साथ मीलों दौड़ गर्इ चंबल एक्सप्रेस, हड़कंप
चंदौली में अप चंबल एक्सप्रेस ट्रेन टूटी कपलिंग के साथ मीलों दौड़ गई। ट्रेन शनिवार की तड़के जंक्शन पहुंची तो रूटीन जांच के दौरान खामी पकड़ में आई।
By Vandana SinghEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 02:03 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 03:20 PM (IST)
चंदौली, जेएनएन। अप चंबल एक्सप्रेस ट्रेन टूटी कपलिंग के साथ मीलों दौड़ गई। ट्रेन शनिवार की तड़के जंक्शन पहुंची तो रूटीन जांच के दौरान खामी पकड़ में आई। इसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना तत्काल अधिकारियों को दी गई और कपलिंग को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लगभग आधी घंटे विलंब के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई।
12177 अप चंबल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की तड़के 4.52 बजे जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के रूकने के बाद कर्मियों ने रूटीन चेकिंग शुरू की। कर्मी जब कोच नंबर 182488 के समीप पहुंचे तो देखा कि कपलिंग टूटी हुई है। यह देख कर्मियों के हाथपांव फूल गए। उन लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें