बोर्ड परीक्षा : अब अंग्रेजी से डरने की जरूरत नहीं, सीबीएसई ने पेपर को किया और भी सरल
बोर्ड ने विशेषज्ञों की सलाह पर इस वर्ष 12वीं इंग्लिश के प्रश्न-पत्र के पैटर्न में काफी बदलाव किया है, पहले की तुलना में बोर्ड ने पेपर सरल बना दिया गया है।
By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 09:58 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 07:00 AM (IST)
वाराणसी (जेएनएन) । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 12वीं के छात्रों को अंग्रेजी विषय से डरने की जरूरत नहीं हैं। बोर्ड ने विशेषज्ञों की सलाह पर इस वर्ष 12वीं इंग्लिश के प्रश्न-पत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। पहले की तुलना में बोर्ड ने पेपर सरल बना दिया गया है। इससे हजारों छात्रों को राहत मिल गई है।
कान्वेंट स्कूल के बच्चे अंग्रेजी के पेपर को गंभीरता से नहीं लेते थे। इसके चलते अन्य विषयों की तुलना में अंग्रेजी कम अंक मिलता था। खास तौर पर हिंदी भाषी क्षेत्र के विद्यार्थी। इसे देखते हुए बोर्ड ने अंग्रेजी का पेपर सरल कर दिया है। सीबीएसई के के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स सनबीम स्कूल, रोहनिया के प्रधानाचार्य ने बताया कि नए पैटर्न का प्रश्नपत्र वर्तमान सत्र से ही प्रभावी होगा।
प्रमुख बदलाव
- अब अंग्रेजी के पेपर में 35 सवाल पूछे जाएंगे। पहले 40 सवाल पूछे जाते थे।
- सेक्शन 'ए' रीडिंग में दो पैसेज होगा। एक पैसेज में शब्द संख्या 800-900 होगी।
- पैसेज एक में तीन तरह के सवाल पूछे जाएंगे। एक-एक अंक के पांच बहुविकल्पीय व एक-एक अंक के बहुत छोटे नौ सवाल होंगे। इसके अलावा दो-दो नंबर के तीन छोटे सवाल भी होंगे। पैसेज दो में पांच-पांच अंकों के दो लंबे जवाब वाले सवाल पूछे जाएंगे।
- सेक्शन 'ए' से 30 नंबर के अब 19 सवाल पूछे जाएंगे। अब तक 30 नंबर के 24 सवाल पूछे जाते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें