CBSE 12th English : छात्र अंग्रेजी को हल्के में न लें, पांच साल के मॉडल पेपर से करें अभ्यास
कोई भी विषय कठिन या सरल नहीं होता है। यह हमारी तैयारी पर निर्भर है जिस विषय की तैयारी तैयारी अच्छी रहती है। वह विषय सरल लगते हैं।
वाराणसी, जेएनएन। कोई भी विषय कठिन या सरल नहीं होता है। यह हमारी तैयारी पर निर्भर है, जिस विषय की तैयारी तैयारी अच्छी रहती है। वह विषय सरल लगते हैं। वहीं जिस विषय को हम कम पढ़ते है। वह विषय हमें कठिन लगने लगते हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को सभी विषयों पर समान रूप से ध्यान देने की जरूरत है। रही बात अंग्रेजी की। अंग्रेजी भाषा काफी सरल है। सीबीएसई के विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होने के कारण विद्यार्थी इंग्लिश को हल्के में लेते हैं। वह सोचते है कि अंग्रेजी क्या पढऩा है। इसके चलते ज्यादातर परीक्षार्थियों को अंग्रेजी में अन्य विषयों की तुलना में कम अंक मिलते हैं। जबकि अन्य विषयों की भांति अंग्रेजी शतप्रतिशत अंक हासिल करना आसान है। बस ईमानदारी से पांच साल के मॉडल पेपर से तैयारी कर लें।
ग्लेनहिल इंग्लिश स्कूल (मंडुआडीह) के प्रधानाचार्य व अंग्रेजी के अध्यापक दिलीप कुमार मिश्र अनुसार सीबीएसई 12वीं इंग्लिश के पेपर में अच्छे अंक हासिल करने के कुछ टिप्स इस प्रकार है।
-इंग्लिश का पेपर काफी लंबा होता है। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। अन्यथा आता प्रश्न भी छूटने की संभावना है।
- अंग्रेजी में सबसे महत्वपूर्ण ग्रामर होता है। ऐसे में ग्रामर पर पकड़ बनानी बेहद जरूरी है। ग्रामर की पकड़ से ही अंग्रेजी में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
- कुछ परीक्षार्थी कापी भरने पर विश्वास रखते हैं। परीक्षा में ज्यादा लिखने के स्थान पर प्रश्नों के सटीक उत्तर पर पूरे अंक मिलते हैं। ऐसे में जितना पूछा गया है। उतना ही उत्तर दें।
- इंग्लिश के हर चैप्टर से प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में प्रत्येक चैप्टर पर दोहराने की जरूरत है ताकि चैप्टर के बीच से प्रश्न पूछे जाएं तो आप उसे समझकर आसानी से हल कर सके।
-इंग्लिश में लोकल व ग्लोबल कॉम्प्रिहेंसिव की समझ भी बेहद जरूरी है। इसके लिए निरंतर अभ्यास की जरूरत है।
- इंग्लिश में लेटर, एडवर्टाइजमेंट व नोटिस पर प्रश्न पूछे जाते हैं। ऐसे में पत्र लेखन का भी अभ्यास कर लें।
- अच्छी राइटिंग में लिखने का प्रयास करें। राइटिंग अच्छी होने पर पूरे-पूरे अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
गुरुमंत्र
-परीक्षा में 15 मिनट प्रश्नपत्र पढऩे के लिए मिलता है। ऐसे में पहले प्रश्नों को अच्छी तरह से समझ लें। इसके बाद उत्तर लिखना शुरु करें।
- परीक्षा अवधि समाप्त होने के 15 मिनट पहले सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करें। ताकि कापी जमा करने पहले एक बार दोहराने का मौका मिल सके।
- परीक्षा के दौरान तनाव न लें। तनाव से याद करने की क्षमता कमजोर होती है।
- परीक्षा के दौरान भरपूर नींद भी जरूरी है।