विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में अश्लील वीडियो वायरल कर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप, केस दर्ज

By Raghvendra Chandra Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 02:29 PM (IST)

वाराणसी में एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और देह व्यापार के लिए ...और पढ़ें

वाराणसी: पति ने अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार का दबाव डाला, केस दर्ज।

वाराणसी: पति ने अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार का दबाव डाला, केस दर्ज।

HighLights

  1. विवाहिता ने पति, सास, ससुर पर गंभीर आरोप लगाए।

  2. अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए दबाव डाला।

  3. पति ने वीडियो रिश्तेदारों और सोशल मीडिया पर वायरल किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप है कि पति शराब का आदी है और कोई काम नहीं करता। घर का खर्च चलाने के लिए वह खुद घरों में बर्तन साफ करने और खाना बनाने का काम करती थी। लेकिन पति और सास-ससुर उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाते थे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके पति ने कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया। पति और सास-ससुर ने वीडियो दिखाकर धमकी दी कि है उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा।

डर के कारण महिला गत 29 अगस्त को अपनी दोनों बेटियों के साथ पश्चिम बंगाल स्थित मायके चली गई। महिला के मुताबिक मायके जाने के बाद पति ने अश्लील वीडियो उसके बहनों, जीजा, मामा और अन्य रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिया।

इसके अलावा फेसबुक पर उसके नाम से कथित फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल कर रहा है। महिला ने कहा है कि वीडियो वायरल कर उसे सामाजिक रूप से बदनाम कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।