वाराणसी में इंस्टाग्राम पर नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
वाराणसी में नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।
HighLights
बच्ची का अश्लील वीडियो वायरल
जागरण संवाददाता, वाराणसी। इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग बच्ची का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने हिस्तल्ले जैतपुरा निवासी मो. नईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर जैतपुरा थाना के साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक हृदय लाल ने दी है।
तहरीर के अनुसार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से साइबर सेल वाराणसी को सूचना मिली थी। रिपोर्ट चाइल्ड से संबंधित अश्लील वीडियो व फोटो को इंस्टाग्राम के माध्यम से भेजे जाने से जुड़ी है।
रिपोर्ट के आधार पर एक पेनड्राइव में 29 सेकेंड का वीडियो और एक फोटो उपलब्ध कराया गया। पुलिस के अनुसार, वीडियो देखने पर उसमें करीब 12 से 14 वर्ष की प्रतीत होने वाली बच्ची के साथ लैंगिक संबंध बनाया जाना दिखाई देता है। वीडियो में संबंध बनाने वाले व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है।
