विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी आशुतोष सिन्‍हा और समर्थकों की झड़प

By Navneet Ratna PathakEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 01:58 PM (IST)

वाराणसी में एमएलसी चुनाव के दौरान सदर तहसील परिसर में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के बीच झड़प।

वाराणसी एमएलसी चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के बीच झड़प।

HighLights

  1. एमएलसी चुनाव के दौरान वाराणसी में हुई झड़प।

  2. सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े।

  3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, तनाव बरकरार।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार की दोपहर वाराणसी स्‍थ‍ित सदर तहसील परिसर में स्नातक प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष स‍िन्‍हा संग भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प की घटना सामने आई है। इस दौरान सतर्कता के बीच बूथ पर मतदान का क्रम जारी रहा। 

आरोप है क‍ि वह हर बूथ में जाकर अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से म‍िल रहे थे। आरोप है क‍ि मतदाताओं से हाथ म‍िलाते देखकर भाजपाइयों ने इस दौरान अपना प्रचार बूथ पर करने का आरोप लगाते हुए पुल‍िस से श‍िकायत दर्ज कराते हुए व‍िरोध प्रदर्शन करने लगे। व‍िवाद बढ़ता देखकर मौके पर पुल‍िस कर्म‍ियों ने हस्‍तक्षेप क‍िया।  

इस दौरान पर‍िसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। दोनों पक्षों से नारेबाजी और आरोप प्रत्‍यारोप का दौर देखकर पुल‍िस को हस्‍तक्षेप करना पड़ा। आशुतोष स‍िन्‍हा का कहना था क‍ि बतौर प्रत्‍याशी वह बूथों का दौरा कर सकते हैं ज‍िसपर भाजपा की ओर से आपत्‍त‍ि की गई और व‍िवाद क‍िया गया।

हालांक‍ि पुल‍िस ने व‍िवाद होने के बाद समय रहते दोनों पक्षों को अलग क‍र शांत‍ि व्‍यवस्‍था कायम की लेक‍िन मौके पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहने से तनाव भी दोनों पक्षों में देखने को म‍िला। वहीं इस दौरान घटना की जानकारी शीर्ष अध‍िकारि‍यों को भी दी गई है।