बुलेट सवार बदमाशों ने उड़ाई महिला के अरमानों की चेन, वाराणसी के लंका क्षेत्र की घटना
लंका थाना क्षेत्र के बालाजी नगर एक्सटेंशन की रहने वाली अंजू त्रिपाठी अपने पति प्रमोद के साथ से घर से भगवानपुर स्कूटी से सामनेघाट एक डॉक्टर को दिखाने गई थी।
वाराणसी, जेएनएन। लंका थाना क्षेत्र के बालाजी नगर एक्सटेंशन की रहने वाली अंजू त्रिपाठी अपने पति प्रमोद के साथ से घर से भगवानपुर स्कूटी से सामनेघाट एक डॉक्टर को दिखाने गई थी। वहां से वापस घर लौट रही थी कि बालाजी नगर मोड़ के पास पीछे से बुलेट सवार दो बदमाशों ने चेन छीनकर फरार हो गए।महिला के पति प्रमोद त्रिपाठी निजी विद्यालय में अध्यापक हैं। प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि लुटेरे करीब 25 वर्ष के थे। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद लंका थाने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय मौके पर पहुंच कर पूछताछ किए। महेश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी से लुटेरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पति ने एनिवर्सरी पर गिफ्ट किया था 60 हजार की चेन
अंजू त्रिपाठी ने बताया कि मई में शादी की सालगिरह थी। कई महीनों से खर्चे काटकर पति ने बड़े ही अरमान से लॉकडाउन में 60 हजार को चेन खरीदी थी ।चेन मिलने की खुशी को बयां नही कर सकती।लुटेरों द्वारा चेन छीन जाने के बाद अंजू उसको याद करके भावुक हो गई लेकिन पति ने हिम्मत देते हुए कहा कि चेन फिर से आ जायेगी। प्रमोद और अंजू ने कहा कि महिला घर और बाहर कहीं भी महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। लूट की अक्सर घटनाओं से आसपास के लोगों में काफी दहशत है अभी कुछ दिन पहले ही 9 लाख की लूट चर्चा का विषय रही।
दूसरी घटना लंका थाने के पास रविदास गेट पर हुई जिसमें महिला सुमन शर्मा भोगावीर वैष्णो अपार्टमेंट में रहती है और पति आर के शर्मा के साथ लंका दवा लेने के लिए गई थी। वापस लौटने के लिए निकली तो बाइक सवार ने चेन छीनने की कोशिश की लेकिन महिला ने तत्परता दिखाते हुए चेन पकड़ लिया लेकिन बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दिया और वापस घर चली गई।