बसपा सुप्रीमो मायावती को बताया 'मां दुर्गा स्वरूप मैया मायावती', काशी में लगा पोस्टर वायरल
वाराणसी में बसपा सुप्रीमो मायावती को मां दुर्गा के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर जिला मुख्यालय के पास लगाए गए ...और पढ़ें

काशी में मायावती को मां दुर्गा स्वरूप में दिखाया, पोस्टर ने मचाई हलचल।
HighLights
मायावती को मां दुर्गा के रूप में दर्शाया गया।
पोस्टर वाराणसी जिला मुख्यालय के पास लगाए गए।
सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय चर्चा का विषय।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला मुख्यालय परिसर के मेन गेट के बगल में बसपा सुप्रीमो मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। पोस्टर में मायावती को देवी दुर्गा के रूप में चित्रित किया गया है।
समर्थकों की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। जिला मुख्यालय गेट के बगल में लगे पोस्टर लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। वहीं यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
नवरात्र और दुर्गा पूजा के माहौल में मायावती को देवी दुर्गा के रूप में दर्शाने वाले पोस्टरों ने स्थानीय स्तर पर चर्चा को और तेज कर दिया है। हालांकि, पोस्टर किसने लगाए हैं और इसके पीछे क्या उद्देश्य है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
