2022 के विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज को साथ लेकर लड़ेंगे, बोले बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुनकाद अली ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज को साथ लेकर लड़ेंगे।
वाराणसी, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मुनकाद अली ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज को साथ लेकर लड़ेंगे। संगठन में भी सर्व समाज के लोगों को तरजीह दी जाएगी। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, यूपी में बसपा फिर से सरकार बनाएगी।
हाजी मुनकाद अली सोमवार को दैनिक जागरण से बातचीत में उक्त जानकारी दी। हालांकि उन्होंने वर्ष 2022 की चुनावी रणनीति पर शुरुआत में बोलने से इनकार किया। लेकिन दूसरी प्रतिद्वंदी पार्टियों की तैयारियों के सवाल पर बोले अपनी रणनीति का खुलासा किये। बोले छह नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुलाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होने का निर्देश दिया था। उसी क्रम वाराणसी में कार्यक्रम का आयोजना किया गया है। एक सवाल के जवाब में बोले कि सर्वसमाज को साथ लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। संगठन में सर्व समाज के लोगों को जगह दिया जाएगा। हाजी मुनकाद अली उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद सोमवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे थे। पहडिय़ा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। वाराणसी के जिलाध्यक्ष लक्षमन, पूर्व विधायक जितेंद्र राम, मुगलसराय नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान, चंदौली के जिलाध्यक्ष घनश्याम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।