Move to Jagran APP

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान, बोले - मायावती इस जन्म में दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने एक बार फ‍िर से विवादित बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस बार उनके निशाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती थीं।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 08:10 PM (IST)
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान, बोले - मायावती इस जन्म में दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान, बोले - मायावती इस जन्म में दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सकतीं

बलिया, जेएनएन। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने एक बार फ‍िर से विवादित बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस बार उनके निशाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती थीं। मंगलवार को भाजपा विधायक मीडिया से मुखातिब थे और देश की राजनीति पर परिचर्चा कर रहे थे।   

loksabha election banner

बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कहा कि अब बसपा सुप्रीमो मायावती इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं हो सकती। अब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्हें दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी के चलते ही उन्हें उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली थी और भाजपा का ही विरोध करना उनका राजधर्म बन गया। अगर भाजपा नहीं होती तो शायद वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाती।

वे मंगलवार को चांदपुर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को तो राजधर्म की जानकारी ही नहीं है। पिछले पांच दशकों में कांग्रेस ने देश को गर्त में ले जाने का काम किया है। कांग्रेस के अध्यक्ष को धर्म के विषय में कोई जानकारी ही नहीं है। उनके संदर्भ में कुछ कहना इसलिए उचित नहीं है कि देश कि जनता इन लोगों को नकार चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.