विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशी में पैरालाइसिस, हार्माेनल डिस्बैलेंस, अनिद्रा समेत अनेक बीमारियों में संगीत चिकित्सा पर मंथन

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 01:14 PM (IST)

म्यूजिक थेरेपी एक वैज्ञानिक एवं प्रामाणिक चिकित्सा पद्धति है जिससे पैरालाइसिस, हार्मोनल असंतुलन और अनिद्रा जैसे रोगों का उपचार संभव ...और पढ़ें

काशी में संगीत चिकित्सा से पैरालाइसिस और अनिद्रा का सफल उपचार।

काशी में संगीत चिकित्सा से पैरालाइसिस और अनिद्रा का सफल उपचार।

HighLights

  1. म्यूजिक थेरेपी वैज्ञानिक एवं प्रामाणिक चिकित्सा पद्धति है।

  2. पैरालाइसिस, हार्मोनल असंतुलन, अनिद्रा में लाभकारी है।

  3. रागों की लय से शरीर बीमारियों से उबरता है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। म्यूजिक थेरेपी एक वैज्ञानिक एवं प्रामाणिक चिकित्सा पद्धति है। इसके द्वारा विभिन्न तरह के रोगों का उपचार संभव है। पैरालाइसिस, हार्माेनल डिस्बैलेंस, अनिद्रा समेत अनेक बीमारियों में इससे लाभ होता देखा गया है।

इस चिकित्सा पद्धति में रागों द्वारा इलाज किया जाता है। रागों का जो लय होता है उससे धीरे धीरे मरीज का शरीर तालमेल बैठा लेता है और बीमारी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। यह बातें काशी कला कस्तूरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'म्यूज़िक थेरेपी' पर संवाद करते हुए डा. सिद्धि मंगलम ने कही।
उन्होंने बताया कि न्यूरो के मरीजों और स्पाइनल कार्ड इंजरी के मरीजों को म्यूजिक थेरेपी से काफी हद तक ठीक किया गया है। जब माडर्न मेडिसिन 70 प्रतिशत अपना काम कर चुकी होती है तो बाकी सुधार का काम म्यूजिक थेरेपी से आसानी के साथ किया जा सकता है। संवाद का संचालन डा.शबनम ने किया।