विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी के जंसा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

By Sujeet Kumar Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 27 Aug 2026 11:47 AM (IST)

गुरुवार सुबह वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिससे इलाके में ...और पढ़ें

वाराणसी के जंसा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी।

वाराणसी के जंसा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी।

HighLights

  1. जंसा के सारंगपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर मिला शव।

  2. लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।

  3. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता वाराणसी (सेवापुरी)। जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की भोर करीब चार बजे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जंसा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जंसा पुलिस जीआरपी को सूचित करते हुए मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की । पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया,लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष जंसा सत्यजीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शरीर के निचले हिस्से पर काले रंग का लोअर मिला है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।