Move to Jagran APP

Block Pramukh Election Result Chandauli : जिले के नौ ब्लाकों में आठ पर भाजपा का कब्जा, एक पर सपा जीती

Block Pramukh Election Result चंदौली के नौ ब्लाको में प्रमुख के चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें आठ पर भाजपा प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। एक ब्लाक पर सपा ने जीत दर्ज की है। सदर ब्लाक में भाजपा के संजय सिंह बबलू ने 66 मत पाकर जीत हासिल की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 07:08 PM (IST)
Block Pramukh Election Result Chandauli : जिले के नौ ब्लाकों में आठ पर भाजपा का कब्जा, एक पर सपा जीती
चंदौली सदर ब्लाक में जीत के बाद प्रमाण पत्र लेते संजय सिंह।

चंदौली, जागरण संवाददाता। Block Pramukh Election Result Chandauli : जिले में ब्लाक प्रमुख के नौ पदों में आठ पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। वहीं नियामताबाद ब्लाक में सपा की जीत हुई। छिटपुट घटनाओं के बीच शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान गहमागहमी रही। एआरओ ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को प्रमाण पत्र दिया। चुनाव के मद्देनजर ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। समर्थकों को दूर की रोक दिया गया। हालांकि सदर ब्लाक में भाजपा और सपा कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मतदान केंद्र तक पहुंच गए। वहीं आधे घंटे तक जमकर मारपीट व बवाल मचाया।

loksabha election banner

पुलिस को लाठी भाजकर उन्हें खदेड़ना पड़ा। जिले में भाजपा की इकतरफा जीत से कार्यकर्ता गदगद हैं। ब्लाक प्रमुख के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो तीन बजे तक जारी रही। इसके बाद मतों की गिनती हुई। लगभग चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें सदर ब्लाक में भाजपा के संजय सिंह बबलू ने 66 मत पाकर जीत हासिल की। वहीं सपा की छाया देवी को 21 और निर्दल उम्मीदवार रामप्रताप सिंह को मात्र चार वोट मिले। सात मत अवैध माने गए। इसी तरह सकलडीहा ब्लाक में भाजपा उम्मीदवार अवधेश सिंह 117 वोट पाकर विजयी हुए। सपा के संतोष यादव को मात्र पांच वोट मिले।

चार मत अवैध माने गए। बरहनी में भाजपा की सुनीता सिंह ने 85 मत पाकर जीत हासिल की। सपा उम्मीदवार चिंता देवी को मात्र दो और निर्दलीय बिंदा सिंह को भी इतने ही मत मिले। चहनियां में भाजपा के अरुण जायसवाल ने 80 मत पाकर जीत दर्ज की। सपा के अच्छेलाल को 23 मत मिले। एक वोट अवैध हो गया। जबकि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने मतदान नहीं किया। नियामताबाद में सपा की कमला देवी ने 100 वोट पाकर जीत हासिल की। भाजपा समर्थित अपना दल की उम्मीदवार नीलम देवी को मात्र 34 वोट मिले। वहीं चार ब्लाकों में भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो चुका है। चकिया ब्लाक प्रमुख पद के लिए एकमात्र भाजपा प्रत्याशी शंभूनाथ सिंह यादव ने नामांकन किया था। शहाबंगज में भाजपा की गीता देवी ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके खिलाफ और किसी उम्मीदवार ने दावेदारी नहीं की थी। धानापुर में एक मात्र भाजपा के अजय सिंह ने ही पर्चा दाखिल किया था। नौगढ़ ब्लाक में भी कमोवेश यही स्थिति रही। यहां भी एक मात्र प्रत्याशी भाजपा की प्रेमा कोल ने ही पर्चा दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की थी। ऐसे में नामांकन के दिन ही उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने ब्लाकों में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को फूल-मालाओं से लाद दिया।

ब्लाक विजेता मत उपविजेता मत सदर संजय सिंह (भाजपा) 66 छाया देवी (सपा) 21सकलडीहा अवधेश सिंह (भाजपा) 117 संतोष यादव (सपा) 05 चहनियां अरूण जायसवाल (भाजपा) 80 अच्छेलाल (सपा) 23बरहनी सुनीता देवी (भाजपा) 85 चिंता देवी (सपा) 02नियामताबाद कमला देवी (सपा) 100 नीलम देवी (अपना दल) 34चकिया शंभूनाथ सिंह यादव (भाजपा) निर्विरोधशहाबगंज गीता देवी (भाजपा) निर्विरोधनौगढ़ प्रेमा कोल (भाजपा) निर्विरोधधानापुर अजय सिंह (भाजपा) निर्विरोध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.