Move to Jagran APP

एक से 20 जनवरी तक भाजपा चलाएगी जन जागरण अभियान, CAA के बारे में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे

नागरिकता संशोधन कानून पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 08:53 PM (IST)
एक से 20 जनवरी तक भाजपा चलाएगी जन जागरण अभियान, CAA  के बारे में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे
एक से 20 जनवरी तक भाजपा चलाएगी जन जागरण अभियान, CAA के बारे में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता बताएंगे

मऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है। यह कानून पड़ोसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव किया जाता है। जिससे प्रताडि़त होकर बहुत से हिंदू, सिख, ईसाई, पारसी समुदाय के लोग भारत में शरणार्थी बनकर रह रहे हैं। यह अधिनियम सिर्फ उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए है। श्री राय ने कहा कि विपक्ष इस अधिनियम के खिलाफ षड्यंत्र करके आमजन में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। यह देश को तोडऩे की साजिश है। भाजपा के लोग पूरे जनपद में विपक्ष के इस गुमराह करने वाली आगजनी और तोडफ़ोड़ करने वाली मंशा के बारे में लोगों को गांव-गांव जाकर बताएंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्त ने कहा कि पूरे जनपद के सभी सेक्टरों एवं बूथों पर नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता 11 परिवारों में जाएंगे और उन्हें इस कानून के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराएंगे। श्री गुप्त ने कहा कि एक जनवरी से 20 जनवरी तक जन जागरण अभियान के तहत पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, हौसला प्रसाद उपाध्याय, सुनील गुप्ता, दुर्गविजय राय, आनंद प्रताप ङ्क्षसह, संतोष ङ्क्षसह, संतोष राय, संगीता द्विवेदी सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.