Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर वाराणसी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 09:35 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 09:35 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वाराणसी, जेएनएन। भारतीय राजनीति के युग पुरुष, भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी  की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में आयोजित कार्यक्रम में काशी क्षेत्र व गोरक्ष क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि देश अटल के योगदान को कभी भुला नही सकता। अटल जी ने सांसद, मंत्री एवं प्रधानमंत्री के रुप में एक आदर्श स्थापित किया। अपने कार्यकाल में परमाणु परीक्षण कर अटल जी ने दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश के चहुंमुखी विकास पर विशेष बल दिया। काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल राष्ट्र समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ एक कुशल संगठनकर्ता भी थे। अटल जी ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने के साथ ही उसके विस्तार में अहम योगदान दिया। करोडो़ं कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। वे देशभक्ति व भारतीय संस्कृति की प्रखर आवाज थे। अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, अशोक तिवारी, आशीष सिंह बघेल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सतीश पांडेय, श्रीप्रकाश शुक्ला, अनूप सिंह आदि थे।

prime article banner

सारनाथ मंडल में मनाई गई अटल जी की पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक मजबूत शख्सियत थे। उन्हें कभी भी सत्ता का लोभ नहीं था। सत्ता में रहें हो या विपक्ष हमेशा उन्होंने सकारात्मक राजनीति की। यहीं कारण है कि सत्ता में आसीन राजनेता भी अटल जी को पूरा सम्मान देते थे। 11 मई 1998 को पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति की देन रही। उनके इस सख्त कदम को देख पूरी दुनिया चकित रह गई। ये बातें रविवार को बड़ी पियरी स्थित चौखंडी वीर मंदिर परिसर में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्य तिथि के मौके पर वक्ताओं ने कही। हरिश्चन्द्र पीजी कालेज के पूर्व पुस्तकालय मंत्री व भाजपा नेता सन्नी केशरी ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें स्वतंत्र भारत का महान नेता बताया। कहा कि उन्होंने कभी भी मूल्यों से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि उनकी सरकार एक मत से गिर गई थी। इस मौके पर किशन सिंह कसेरा, रितेश साह, सुनील कसेरा, पूर्व पार्षद गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, शंकर यादव सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किया। संचालन मोनू गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक राय ने किया। भाजपा महानगर के सारनाथ मंडल में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी असंख्यक कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत थे। वे कुशल प्रशासक होने के साथ साथ दृढ़ इच्छाशक्ति रखते थे। अटल जी ने जिस भारत की  परिकल्पना की थी, उस नवभारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सतत प्रयत्नशील हैं। इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जगदीश त्रिपाठी, अजीत ङ्क्षसह, संजय पांडेय, मदन मोहन दुबे, विवेक सिंह सोनू, आलोक देव मिश्रा, विनोद सिंह, अजीत मौर्या, रजनीकांत वर्मा, पूनम पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.