Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने आजमगढ़ में किया रजत से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण

महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली दुर्वासा धाम पर रजत व ताम्रपत्र से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण करने के बाद तमसा-मंजूषा नदियों के संगम पर महिलाओं के लिए स्नानगृह का शिलान्यास किया। इस दौरान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गूंजता रहा और भाजपा के पक्ष में नारे लगते रहे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 03:28 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 03:28 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने आजमगढ़ में किया रजत से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण
महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली दुर्वासा धाम पर रजत व ताम्रपत्र से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण स्‍वतंत्रदेव सिंह ने किया।

आजमगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली दुर्वासा धाम पर रजत व ताम्रपत्र से आच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण करने के बाद तमसा-मंजूषा नदियों के संगम पर महिलाओं के लिए स्नानगृह का शिलान्यास किया। इस दौरान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा इलाका गूंजता रहा और भाजपा के पक्ष में नारे लगते रहे।

loksabha election banner

आसपास के लोगों ने कहा कि इससे संगम के घाट पर स्नानगृह बनने के बाद विशेष रूप से कार्तिक पूर्णिमा पर महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। वहीं शिव मंदिर का आकर्षण भी बढ़ जाएगा। आसपास के लोगों ने बताया कि काफी दिनों से घाटों पर महिलाओं के लिए स्नानगृह बनाने की मांग की जा रही थी। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने से पहले कठघोड़वा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर दिखा और वह भाजपा व प्रदेश अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगते रहे। इस मौके पर फूलपुर पवई विधायक अरुणकांत यादव, संयोजक डा. पीयूष सिंह यादव, विनोद राय, अखिलेश मिश्रा, डा. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, मंजू सरोज, सहजानंद राय, अरविंद जायसवाल, जयनाथ सिंह, प्रेमनरायन पांडेय, माला द्विवेदी, सतनाम सिंह, जगदीश सिंह, हरीश तिवारी, सूरज तिवारी, रामकवक तिवारी, आमरनाथ यादव, दैवज्ञ दुर्वाषा मंडल दुर्वासा धाम मुन्ना बाबा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.