Move to Jagran APP

कांग्रेसी पागल हो चुके हैं, हताश-निराश विपक्ष बेतुका बयान देकर सुर्खियां बटोर रहा : स्‍वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की दोपहर में वाराणसी पहुंचे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 11:41 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 10:20 PM (IST)
कांग्रेसी पागल हो चुके हैं, हताश-निराश विपक्ष बेतुका बयान देकर सुर्खियां बटोर रहा : स्‍वतंत्र देव सिंह
कांग्रेसी पागल हो चुके हैं, हताश-निराश विपक्ष बेतुका बयान देकर सुर्खियां बटोर रहा : स्‍वतंत्र देव सिंह

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की दोपहर में वाराणसी पहुंचे और वाराणसी में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। दोपहर में खोजवां में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह के आवास पहुंच कर उन्‍होंने शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कैंटोमेंट स्थित होटल प्रताप पैलेस में ग्राम स्वराज प्रवासी बैठक में भाग लेने पहुंचे। इसके बाद वह पीएम नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में सीएए के समर्थन में आयोजित एक बैठक में भाग भी लिया। आयोजनों की आखिरी कड़ी में सूजाबाद के बाद साढ़े तीन बजे लखनऊ प्रस्थान कर चले जाएंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित बयान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेसी पागल हो चुके हैं। हताश और निराश विपक्ष इस तरह से बेतुका बयान देकर सुर्खियां बटोर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को परेडकोठी स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू ने भी हिन्दू के बजाय खुद को गधा सम्बोधित करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की पार्टी है, जबकि भाजपा में जमीनी कार्यकता नेतृत्व करता है। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के ओएसडी की भ्रष्‍टाचार में गिरफ्तारी पर सीबीआइ की सराहना की।

दोपहर में भारतीय जनता पार्टी काशी की ओर से परेडकोठी स्थित होटल प्रताप पैलेस में ग्राम स्वराज प्रवासी बैठक का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल हो रहे हैं। आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ भी वह मुलाकात करेंगे। आयोजन में प्रवासियों और उनकी समस्‍याआें पर मंथन के साथ ही उसके निराकरण पर भी विचार विमर्श का दौर चलेगा।

आयोजन में शामिल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पीएम के गोद लिए गांव डोमरी के लिए दोपहर दो बजे रवाना हो जाएंगे। डोमरी में ही सीएए को लेकर आयोजित कार्यकम के दौरान लोगाें से जनसंपर्क कर सीएएम के महत्‍व और जरूरतों पर प्रकाश डालेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.