Move to Jagran APP

भाजपा संगठन : प्रदेश में 1918 मंडल और 27779 सेक्टर करेंगे काम,पार्टी के नवसृजित चार जिले और 423 मंडल स्वीकृत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की सुगमता के लिए प्रदेश में नवसृजित चार जिलों को स्वीकृति प्रदान की है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 10:31 PM (IST)
भाजपा संगठन : प्रदेश में 1918 मंडल और 27779 सेक्टर करेंगे काम,पार्टी के नवसृजित चार जिले और 423 मंडल स्वीकृत
भाजपा संगठन : प्रदेश में 1918 मंडल और 27779 सेक्टर करेंगे काम,पार्टी के नवसृजित चार जिले और 423 मंडल स्वीकृत

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठनात्मक कार्यों की सुगमता के लिए प्रदेश में नवसृजित चार जिलों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र है। भाजपा के संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में 1918 मंडल और 27779 सेक्टरों की संरचना होगी। इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

loksabha election banner

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के आजमगढ़ जिले में आने वाले लालगंज को नया संगठनात्मक जिला घोषित किया गया है, जिसका मुख्यालय निजामाबाद होगा। काशी क्षेत्र के जौनपुर में मछलीशहर नया संगठनात्मक जिला होगा। जिसका मुख्यालय मडिय़ाहूं होगा। प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में बरेली के आंवला तथा शाहजहांपुर को संगठनात्मक जिला स्वीकृत किया गया है। इन चारों जिलों के बढऩे से प्रदेश में अब भाजपा के 98 संगठनात्मक जिले हो गए है। प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक मंडलों की संख्या अभी तक 1494 थी, जो अब बढ़कर 1918 हो गई है। संगठनात्मक कार्यों के लिए 27779 सेक्टरों को स्वीकृति प्रदान की गई है। जबकि इससे पूर्व प्रदेश में 15430 सेक्टर थे। प्रदेश में काशी क्षेत्र में 16 जिले, 338 मंडल और 5314 सेक्टर, गोरखपुर में 12 जिले, 286 मंडल, 4237 सेक्टर, पश्चिम क्षेत्र में 19 जिले, 330 मंडल, 4865 सेक्टर तथा ब्रज क्षेत्र में 19 जिले, 334 मंडल, 4835 सेक्टर होंगे। इसी प्रकार कानपुर क्षेत्र में 17 जिले, 253 मंडल, 3461 सेक्टर, अवध क्षेत्र में 15 जिले, 377 मंडल, 5067 सेक्टरों की संरचना के अंतर्गत पार्टी का कैडर काम करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.