Move to Jagran APP

वाराणसी में बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी - 'कांग्रेस नहीं बनने देना चाहती है राममंदिर'

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अपनी डूबती नैया को पार लगाने के लिए फेक न्यूज फैलाने में जुटी है लेकिन उनकी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। अयोध्या में जमीन के बैनामे को कांग्रेस विवादित करना चाह रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 12:10 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:10 PM (IST)
वाराणसी में बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी - 'कांग्रेस नहीं बनने देना चाहती है राममंदिर'
अयोध्या में जमीन के बैनामे को कांग्रेस विवादित करना चाह रही है।

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अपनी डूबती नैया को पार लगाने के लिए फेक न्यूज फैलाने में जुटी है, लेकिन उनकी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। अयोध्या में जमीन के बैनामे को कांग्रेस विवादित करना चाह रही है। कुछ लोग राम मंदिर को बनते नहीं देखना चाहते हैं।

loksabha election banner

दो दिनी प्रवास पर बनारस आए मनोज तिवारी शुक्रवार को कैंट स्थित लक्ष्मी हास्पिटल में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार हिंसा फैलाने का कुचक्र रचा जा रहा है। इसकी बानगी गाजियाबाद में देखने को मिली। आरोप लगाया कि कोरोना जैसी महामारी में भी कांग्रेस गंदी राजनीति से बाज नहीं आयी। वैक्सीन में सीरम होने का भ्रम फैलाया। प्रधानमंत्री के मजबूत इरादों से 17 महीने में वैक्सीनेशन लगायी जा रही है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है।

मनोज तिवारी सायंकाल श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस बार मां से मिलने और बाबा का दर्शन करने काशी आया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. अशोक कुमार राय व डा. अमर अनुपम के साथ बीते पलों को साझा किया। गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने मोती की माला, अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। अभिषेक सोनकर बंटी, शुभम रावत, आनंद बारी आदि साथ थे।

बाबा दरबार में हाजिरी : फिल्म अभिनेता-गायक और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मृदुल शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। दो दिनी प्रवास पर बनारस आए मनोज तिवारी ने बाबा का दर्शन व जलाभिषेक किया। अर्चक पंं. टेक नारायण उपाध्याय व पं. श्रीकांत मिश्रा ने पूजन-अर्चन कराया। उन्होंने बताया कि इस बार काशी आने का प्रयोजन मां से मिलना था। पूरे दिन अपनी मां के साथ था। इसके बाद उन्होंने अपने डा. अमर अनुपम व डा. अशोक राय समेत शुभचिंतकों के साथ बीते पलों को साझा किया। गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने मोती की माला, अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। अभिषेक सोनकर बंटी, शुभम रावत, आनंद बारी आदि साथ थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.