बोले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद थे जिन्ना
अलीगढ़ मुस्लिम विवि से शुरु हुआ मुहम्मद जिन्ना अली जिन्ना को लेकर विवाद अब पूर्वाचल तक फैल चुका है।
जागरण संवाददाता, बलिया : अलीगढ़ मुस्लिम विवि से शुरु हुआ मुहम्मद जिन्ना अली जिन्ना को लेकर विवादों का सिलसिला खत्म होता नहीं दिख रहा है। इस विवाद की आंच अब पूर्वाचल तक पहुंच चुकी है। शुक्रवार को अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र ¨सह ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगाने को गलत करार देते हुए उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद बताया। सुरेंद्र ¨सह शुक्रवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन्ना जैसे लोगों की तस्वीर भारत में लगाना गलत बात है। देश का बंटवारा कर दो टुकड़ों में एक देश को विभाजित करने में सबसे बड़ी भूमिका जिन्ना की रही है। जिसका दंश आज भी हमारा अपना देश भुगत रहा है। उनकी तस्वीर लगाना राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। विधायक ने कहा कि जिन्ना को मैं आतंकवादी तो नहीं कहूंगा ¨कतु वह भारत विरोधी ¨चतन के व्यक्ति जरूर थे। आतंकी इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में वह सहभागी के रूप में थे। जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया और पाकिस्तान को अपना देश माना। पाकिस्तान परस्त लोगों को भारत में सम्मान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अगर फोटो भी लगानी है तो डा. कलाम की लगाई जाए, वीर अब्दुल हमीद की लगाई जाए न कि जिन्ना की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैंपस में ¨हदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज को गलत बताते हुए उन्होंने उसकी ¨नदा की।