भारतीय सेना की कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह उठाना ओछी मानसिकता : रीता बहुगुणा
वाराणसी के पिंडरा में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा कि माता पिता संस्कार देते हैं लेकिन शिक्षक राह दिखाते हैं।
वाराणसी, जेएनएन। कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सेना की कार्यवाही व वक्तव्य पर प्रश्न चिन्ह लगाने वाले कभी देश भक्त नही हो सकते। पूरी दुनिया जिस एयर सर्जिकल स्ट्राइक को तहरिज दे रही हैं उसे नकारना उनकी मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। उक्त बातें गरथवा स्थित एक स्कूल के उद्घाटन समारोह के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारत मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। जो कुछ लोगों को नही पच रहा है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि बनारस की ट्रैफिक व्यवस्था वास्तव में चिंताजनक है। इसके लिए प्लान तैयार किया जाएगा। जिससे पर्यटकों के साथ आम लोगों को सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पीएम वाराणसी अपने संसदीय क्षेत्र एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए काशीवासियों को बढ़ चढ़कर स्वागत करना चाहिए। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहाकि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। समाज के हर क्षेत्र में लोगों को विकास हो रहा है।
वहीं पिंडरा में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा कि माता पिता संस्कार देते हैं, लेकिन शिक्षक राह दिखाते हैं। शिक्षक आज से ही नहीं बल्कि आदिकाल से समाज को मार्गदर्शन का कार्य करते आए हैं। उक्त बातें गरथवा में स्कूल के उद्घाटन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 60 फीसदी शिक्षा बच्चे प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा ले रहे हैं। इसलिये सरकार भी सरकारी स्कूलों के बजाय प्राइवेट स्कूलों को तहरीज दे रही है। उन्होंने इस दौरान मोदी और योगी सरकार के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं के बाबत जानकारी दी। कहाकि प्रदेश की पहली सरकार है जो सभी वर्ग के लोगों को ध्यान दे रही है।
इस दौरान सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि समाज में हर एक व्यक्ति को शिक्षा के लिए लड़कियों को बराबर की हिस्सेदारी करने की जरूरत है। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहाकि शिक्षा देना और शिक्षित करना समाज का एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसमे सभी लोगों को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पूजा सिंह, स्वागत पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह व आभार ग्राम प्रधान बब्बू सिंह ने ज्ञापित किया।