Move to Jagran APP

डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान

डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को चंदौली लोक सभा और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में मंडल के चारों अध्यक्षों संग जिले के नए पदाधिकारियों की टीम और कार्यकर्ताओं से रुबरू थे।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 10:19 AM (IST)
डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान
डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान

वाराणसी, जेएनएन। केन्द्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को चंदौली लोक सभा और शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के मुढैला में मंडल के चारों अध्यक्षों संग जिले के नए पदाधिकारियों की टीम और कार्यकर्ताओं से रुबरू थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं और जनता से कहें कि जितना विकास कार्य भाजपा सारकार में हुआ उतना विकास किसी सरकार में नहीं हुआ।

loksabha election banner

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है उसको करते हैं। डा. पांडेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि टीम भावना से काम करें और अपने वरिष्ठों का सम्मान करें। 2022 में फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। अभी से कार्यकर्ता इसमें लग जाएं। उन्होंने कहा कि काशी का सौभाग्य है कि नरेन्द्र मोदी जैसा इतिहास पुरुष यहां से सांसद है। मोदी के नेतृत्व में बनारस का इन्फ्रास्ट्रक्चर बढा है। बहुत सी कंपनियां बनारस में अपनी फैक्टरी लगाना चाहती हैं लेकिन उनको जमीन ही नही मिल रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि इस तरह से चंदौली जिले के सभी विधायक सभा में.कार्यकर्ताओं से मैं मुलाकात करूंगा उनसे रुबरु होकर उनकी बात को सुनूंगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने इस दौरान कहा कि विपक्ष इस समय केवल समाज को लडाने का काम कर रहा है। जबकि भाजपा देश और प्रदेश की विकास चाहती है। इस दौरान राम प्रकाश दुबे, नवरतन राठी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विनोद पटेल, श्रीनिकेतन मिश्रा, विजय मित्तल, विजय यादव, प्रवीण सिंह गौतम, हेमंत सिंह, सुनील मिश्र, विक्रम सिंह पटेल, संदीप केसरी, आशुतोष कुमार, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अजित सोनी, राजेश कनौजिया, ओमप्रकाश प्रियदर्शी, चन्द्र भूषण सिंह, हर्षपाल कपूर, चाणक्य त्रिपाठी, बृजेश भारद्वाज, आलोक पांडेय, आर डी यादव, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।


जनता दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्या

चंदौली लोक सभा क्षेत्र के भट्ठी गांव में शनिवार को केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। पेयजल, जलनिकासी, आयुष्मान भारत कार्ड की समस्या ग्रामीणों ने बताई तो उसका तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। सांसद निधि से बन रहे बारात घर का भी इस दौरान उन्‍होंने निरिक्षण किया।

हनुमान मंदिर पर मंत्री ने चढाया 51 किलो लड्डू

डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र केराकत पुर में हनुमानजी के मंदिर पर 51किलो लड्डू चढाया और पूजा अर्चन भी किया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में हैंड पंप लगाने की मांग की तो मंत्री ने लगवाने का आश्वासन दिया और एक कार्यकर्ता के आवास पर बाइक से रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.