भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जौनपुर में संघ प्रचारक के निधन पर घर पहुंचकर जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय मंगलवार की रात्रि सवंसा गांव पहुंचे जहां आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक रहे रमाशंकर उपाध्याय के निधन पर शोक जताया।
जौनपुर (जेएनएन) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय मंगलवार की रात्रि सवंसा गांव पहुंचे जहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे रमाशंकर उपाध्याय के निधन पर शोक जताया। रात्रि 11 बजे उनके आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि देते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। स्व. रमाशंकर की बीते 13 अक्टूबर को लखनऊ में निधन हो गया था। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलविहारी बाजपेई, आडवाणी के सानिध्य में रहकर नागपुर सहित कई प्रान्तों में संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहकर कार्य किये।
प्रदेश अध्यक्ष ने उनके भतीजे व संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अशोक कुमार उपाध्याय व प्रमोद कुमार उपाध्याय को ढांढस बंधाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, सतीश सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, पाणिनि सिंह, प्रमोद यादव, अरुण कुमार उपाध्याय, शैलेन्द्र दूबे, अवनीश दूबे सरपंच, जयशंकर पाल, सूर्यप्रकाश चौबे, डब्लू उपाध्याय, रज्जू उपाध्याय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।