Move to Jagran APP

भाजपा की रसोई ने रेलवे स्टेशन पर संभाला मोर्चा, आने वाले प्रवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा भोजन

देश से पलायन कर रहे प्रवासी श्रमिकों को भोजन उपलब्‍ध कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:03 AM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 10:03 AM (IST)
भाजपा की रसोई ने रेलवे स्टेशन पर संभाला मोर्चा, आने वाले प्रवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा भोजन
भाजपा की रसोई ने रेलवे स्टेशन पर संभाला मोर्चा, आने वाले प्रवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा भोजन

वाराणसी, जेएनएन। देश से पलायन कर रहे प्रवासी श्रमिकों की जरूरतों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भोजन व्यवस्था का जिम्मा संभाल लिया। पहले दिन ही भाजपा की रसोई से पहले दिन ही 4000 पैकेट भोजन प्रशासन को सौंपा गया।

loksabha election banner

भोजन वितरण व्यवस्था का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने किया। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी पार्टी पदाधिकारी नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अशोक पटेल, सिद्धनाथ शर्मा, किशन कनौजिया, सुशील गुप्ता, संदीप केसरी, राहुल सिंह, नीरज, किशोर कुमार सेठ को सौंपी। इसके लिए चार टीम बनाई गई है जो बारी-बारी से देखरेख करेगी। वे डिमांड के हिसाब से रेलवे स्टेशन पर भोजन मुहैया कराएंगे।

10वें दिन जुटे रहे सेवा में

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लगातार 10वें दिन पैदल यात्रियों को सेवा भाव से भोजन और पानी उपलब्ध कराया। सहायता की जिम्मेदारी संभाली जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों को चप्पलें भी दी जा रही हैं। इस कार्य में प्रवीण सिंह, सुरेंद्र पटेल, अरविंद पटेल, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र सिंह, मनजीत सिंह आदि ने सहयोग किया।

हाईवे के किनारे भी सहयोग

वहीं मिर्जामुराद के हाइवे के किनारे प्रवासी यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को भाजपा की ओर से कम्युनिटी किचन का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, प्रह्लाद गुप्ता, अरविंद पटेल, अश्विनी पांडेय, राजकुमार पटेल, संजीव सिंह गौतम, रमेश बिंद आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.