विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा ने एमएलसी चुनाव के ल‍िए वाराणसी से केदारनाथ सिंह और प्रमोद मिश्र पर जताया भरोसा

By Ashok Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 29 Sep 2026 04:16 PM (IST)

भाजपा ने वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए केदारनाथ सिंह और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. प्रमोद मिश्रा को ...और पढ़ें

भाजपा ने वाराणसी एमएलसी चुनाव में प्रमोद मिश्रा और केदारनाथ सिंह पर जताया भरोसा।

भाजपा ने वाराणसी एमएलसी चुनाव में प्रमोद मिश्रा और केदारनाथ सिंह पर जताया भरोसा।

HighLights

  1. भाजपा ने वाराणसी स्नातक एमएलसी के लिए केदारनाथ सिंह को टिकट दिया।

  2. शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया।

  3. केदारनाथ सिंह तीन बार एमएलसी रह चुके हैं, प्रमोद मिश्रा भी पूर्व एमएलसी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा की ओर से व‍िधान पर‍िषद चुनाव के ल‍िए वाराणसी स्‍नातक के ल‍िए केदार नाथ स‍िंंह और वाराणसी श‍िक्षक के ल‍िए डा. प्रमोद म‍िश्रा को ट‍िकट द‍िया गया है। राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय प्रभारी व राज्‍यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से जारी पत्र में दोनों की उम्‍मीदवारी के बारे में जानकारी सह‍ित कुल छह उम्‍मीदवारों का प्रदेश में नाम मंगलवार की दोपहर जारी किया गया है।

तीन बार एमएलसी रह चुके हैं केदारनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के स्नातक एमएलसी चुनाव के घोषित प्रत्याशी केदारनाथ सिंह तीन बार वाराणसी खंड स्नातक से एमएलसी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में खाली हुई सीट पर हुए एमएलसी उपचुनाव में पहली बार विजय हासिल की। इसके बाद वह 2008 और 2014 में लगातार तीन बार एमएलसी चुने गए।

मूल रूप से अंबेडकर नगर के निवासी केदारनाथ सिंह पिछले 50 साल से बनारसी हो गए हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विधि स्नातक के साथ ही वह 1972 में छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। केदारनाथ सिंह भाजपा में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी में भी प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 2020 के चुनाव में उन्हें सपा के आशुतोष सिंहा से हार का सामना करना पड़ा था।

6 माह के लिए एमएलसी रह चुके हैं प्रमोद मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी खंड शिक्षक एमएलसी के लिए प्रमोद मिश्रा के नाम की घोषणा की है। प्रमोद मिश्रा 2007 में हुए उपचुनाव में 6 माह के लिए शिक्षक एमएलसी चुने गए थे। उस दौरान एमएलसी रहे श्याम नारायण सिंह की मृत्यु के बाद सीट खाली हुई थी और उपचुनाव हुआ था।

इसके बाद 2008 में हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रमोद मिश्रा शिक्षक नेता चेतनारायण सिंह से चुनाव हार गए। प्रमोद मिश्रा को 2014 और 2020 के चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्राध्यापक प्रमोद मिश्रा मूल रूप से बड़ागांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता कामता प्रसाद मिश्रा तीन बार पिंडरा ब्लाक प्रमुख रहे।