Move to Jagran APP

भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, डिजिटल फार्मेट, नमो एप और फार्म के जरिए बनाए जाने लगे सदस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दूसरे दिन रविवार को उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में गजब का उत्साह था।

By Edited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 11:16 AM (IST)
भाजपा का सदस्यता अभियान तेज,  डिजिटल फार्मेट, नमो एप और फार्म के जरिए बनाए जाने लगे सदस्य
भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, डिजिटल फार्मेट, नमो एप और फार्म के जरिए बनाए जाने लगे सदस्य

वाराणसी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दूसरे दिन रविवार को उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में गजब का उत्साह था। सुबह हाथ-हाथ मोबाइल फोन संभाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देने का सिलसिला शुरू किया। डिजिटल फार्मेट, नमो एप और फार्म के जरिए सदस्य बनाए जाने लगे। झमाझम बारिश भी उनके कदम नहीं रोक सकी।

loksabha election banner

राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अगुवाई में देर शाम तक सदस्य बनाए गए। पहले चरण में सबसे कमजोर बूथ पर सर्वाधिक जोर रहा। संगठन पर्व के तहत शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पं. दीनदयाल उपाध्याय मण्डल की ओर से सेक्टर 60 पियरी कला में सदस्यता कैंप लगाया गया। शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। उन्होंने टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल करा कर नए लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही आवश्यक प्रपत्र पर सदस्य बनने वाले का नाम, पता, पिनकोड तथा मोबाइल नंबर भी भरवाया। कैंप में आलोक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह दीनू, गोपाल गुप्ता आदि थे। इसी प्रकार जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता कैंप लगाए गए। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि शहर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में देर शाम तक 1185 लोगों को सदस्य बनाया गया।

वहीं जिला इकाई की ओर से 1075 लोग सदस्य बनाए गए। काशी क्षेत्र के 15 जिलों में करीब 20 हजार लोगों को पार्टी की सदस्या दिलाई गई। वहीं देर शाम गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें काशी क्षेत्र के 15 जिलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुई। क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख विद्यासागर राय ने अभियान की जानकारी देते हुए सदस्य बनाने के तरीके से अवगत कराया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने की। बैठक में कृतिका अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, अनीता सिंह, बीना राय, रेनू पांडेय, आरती सेठ आदि मौजूद थीं। संचालन सुनीता सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.