Move to Jagran APP

भाजपा और सपा ने ब्राह्मणों को ठगा, होता रहा उत्पीड़न, बलिया में बोल- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र

विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो चले हैं। सपा की ओर से बैरिया में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को नगर के नारायणी सिनेमा हॉल के प्रांगण प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी का आयोजन कर में भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 08:38 PM (IST)
भाजपा और सपा ने ब्राह्मणों को ठगा, होता रहा उत्पीड़न, बलिया में बोल- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र
बलिया के भृगुआश्रम में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रदेश महासचिव सतीश मिश्रा का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, बलिया। विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दल सक्रिय हो चले हैं। सपा की ओर से बैरिया में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बाद बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को नगर के नारायणी सिनेमा हॉल के प्रांगण प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी का आयोजन कर भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि दोनों दलों ने ब्राह्मणों को ठगने का काम किया है। भाजपा श्रीराम के नाम पर ठीकेदारी कर रही है। रामलला के मंदिर निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये बटोरे गए। उसका प्रयोग मंदिर निर्माण में कम, चुनाव में ज्यादा किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वह ब्राह्मण समाज का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। ब्राह्मणों को पकड़ों, एनकाउंटर करो, जो बच जाएं, उन्हें जेल भेज दो। ऐसी धारा लगा दो कि जमानत भी न हो सके। कानपुर में एक व्यक्ति के कारण 50 ब्राह्मण समाज के लोगों को उठवा कर जेल में डाला गया। 100 से ज्यादा अभी भी बंद हैं। लखनऊ में तीन लोगों को मारा। चित्रकूट में मारा गया। इसकी लंबी लिस्ट है। इससे पहले श्री मिश्र महर्षि भृगु के मंदिर में जाकर दर्शन किए।

एकजुटता से ही बचेगा ब्राह्मणों का सम्मान

उन्होंने कहा कि यूपी में ब्राह्मण समाज की एकजुटता की वजह से 2007 में बीएसपी की सरकार बनी। बसपा ने 35 ब्राह्मणों काे मंत्री बनाया था। 15 ब्राह्मणों को एमएलसी बनाया था, लेकिन उसके बाद ब्राह्मण समाज उपेक्षित हो गया। इसका कारण ब्राह्मण समाज का बिखराव है। इस पर ब्राह्मणों को मंथन करना होगा। प्रदेश में हम 13 प्रतिशत है। तीन करोड़ होने के बाद भी हमारी ऐसी दशा है। हम एकजुट नहीं है। खुद को केवल ब्राह्मण मानिए तो आप बड़ी शक्ति बन जाएंगे। 23 प्रतिशत दलित भाइयों के साथ भाईचारा बनाएं। हम 36 प्रतिशत होने के बाद हर विधानसभा में भारी पड़ेंगे, जैसे 2007 में भारी पड़े थे। कहा कि 2007 में 45 ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए थे। उस इतिहास को दोबारा दोहराना है। पूर्व मंत्री नकूल दुबे, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया। ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की गई। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय, सेक्टर प्रभारी हरिश चंद्र गौतम, इंदल राम, संतोष राम, अवधेश भारद्वाज, अंगद मिश्र, उपेंद्र पांडेय व पप्पू तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती व संचालन चितबड़ागांव के चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी ने किया।

अखिलेश के ब्राह्मण प्रेम को बताया छलावा

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपाइयों के गुंडाराज से जंगलराज कायम हो गया है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि से हर तरह खौफ है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ब्राह्मण प्रेम को भी छलावा बताया। कहा कि हम ब्राह्मणों को याद दिला दें कि सपा शासन काल में ही कन्नौज में नीरज मिश्र का सिर काटकर लखनऊ मंगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.