308 पहियों वाले महाबली ट्रेलर का वाराणसी के कैथी टोल में बना इतना बिल, चौंक जाएंगे कीमत जानकर
महाबली ट्रेलर ने वाराणसी के रास्ते गाजीपुर जिले में प्रवेश किया, जहां कैथी टोल प्लाजा पर उसका 995 रुपये का ...और पढ़ें

308 पहियों वाले महाबली ट्रेलर का वाराणसी में टोल, जानें कितना बिल बना।
HighLights
महाबली ट्रेलर ने वाराणसी के रास्ते गाजीपुर में प्रवेश किया।
कैथी टोल प्लाजा पर 995 रुपये का ऑनलाइन टोल कटा।
308 पहियों वाले ट्रक को देखने उमड़ी भारी भीड़।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाबली ट्रेलर शनिवार को आखिरकार गाजीपुर जिले में वाराणसी के रास्ते प्रवेश कर गया। हालांकि गाजीपुर जिले में प्रवेश करने के पूर्व सीमा पर मौजूद कैथी टोल प्लाजा पर उसका टोल भी कटा।
सोशल मीडिया पर लोग इस 308 चक्कों वाले महाबली ट्रक के टोल शुल्क के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवीण कौशिक ने बताया कि ट्रेलर पर 17 नंबर का टैग लगा था, जिसका 995 रूपये आनलाइन टोल कटा है।
बताते चलें कि बेल्जियम से समुद्र मार्ग से चलकर ओडिशा के बंदरगाह के रास्ते लखीमपुर खीरी तक जाने वाली विशालकाय ट्रक वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर वाराणसी से गाजीपुर होते हुए लखीमपुर जाने वाला महाबली ट्रक शनिवार की सुबह गाजीपुर में प्रवेश कर दिनभर जनपद में ही अपना सफर तय कर रहा है।
शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे गोमती नदी का पुल पार करते ही विशालकाय ट्रक सिधौना बाजार पहुंचा। जहां सैकड़ों लोग मोबाइल से इस भारी मशीन के साथ सेल्फी लेने जुटे हुए थे। इसके बाद औड़िहार होते हुए सैदपुर के पास इस ट्रक को रुकते ही सैकडों लोग मोबाइल लेकर फ़ोटो वीडियो बनाने लगे। कई लोग अपने परिवार से बच्चों को भी लेकर इसे दिखाने आये थे।
