बीएचयू के प्रो. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. आरएन त्रिपाठी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट का नया कुलपति ...और पढ़ें

बीएचयू के प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के नए कुलपति।
HighLights
प्रो. आरएन त्रिपाठी चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग से जुड़े थे।
तीन वर्ष का कार्यकाल, अनुभव से मिलेगी नई दिशा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति की स्वीकृति से 28 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। प्रो. त्रिपाठी इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विश्वविद्यालय के शासकीय विश्वविद्यालय बनने के बाद सामने आ रही चुनौतियों और विसंगतियों के समाधान में उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से मदद मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई दिशा मिलने की अपेक्षा की जा रही है।
