बीएचयू का पीएचडी एडमिशन इंफार्मेशन बुलेटिन जारी, जेआरएफ, नेट और सीधे प्रवेश के नियम तय
बीएचयू ने शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण जारी किया है, जिसमें जेआरएफ, नेट और सीधे ...और पढ़ें

बीएचयू पीएचडी एडमिशन बुलेटिन जारी, जेआरएफ नेट और सीधे प्रवेश नियम तय। (AI Image)
HighLights
पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण जारी।
जेआरएफ, नेट, सीधे प्रवेश से 1400+ सीटें।
फीस वापसी के नियम भी किए गए स्पष्ट।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू में शैक्षणिक सत्र के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण जारी कर दिया गया है। पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश तीन प्रमुख मोड-जेआरएफ, नेट और सीधे प्रवेश के माध्यम से दिए जाएंगे।
14 सौ से अधिक सीटों पर दाखिला होगा। प्रत्येक विषय के लिए विभिन्न मोड के आधार पर अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश के बाद अपनी सीट रद कराना चाहता है, तो प्रवेश बंद होने की तिथि या उससे पहले आवेदन करने पर 100 प्रतिशत फीस रिफंड मिलेगी।
इसके बाद एक महीने के भीतर रद्द कराने पर एक हजार रुपये प्रशासनिक शुल्क काटकर शेष राशि लौटाई जाएगी। इस जानकारी के सामने आने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश के संबंध में अब दिक्कतें नहीं होंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अधिक अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।
