Move to Jagran APP

बीएचयू के कार्यकारिणी परिषद सदस्य डा. एके सिंह प्रतिष्ठित फेलो से सम्मानित

बीएचयू कार्यकारिणी परिषद के सदस्य एवं ख्यातिप्राप्त सब्जी वैज्ञानिक डाॅ अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित फेलो से सम्मानित किया गया है।

By Vandana SinghEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 03:56 PM (IST)
बीएचयू के कार्यकारिणी परिषद सदस्य डा. एके सिंह प्रतिष्ठित फेलो से सम्मानित
बीएचयू के कार्यकारिणी परिषद सदस्य डा. एके सिंह प्रतिष्ठित फेलो से सम्मानित
वाराणसी, जेएनएन। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य एवं ख्यातिप्राप्त सब्जी वैज्ञानिक डाॅ अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित फेलो से सम्मानित किया गया है। आज नई दिल्ली स्थित अकादमी संकुल में आयोजित में गरिमामय समारोह में अकादमी के अध्यक्ष एवं रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाॅसी के कुलाधिपति प्रो पंजाब सिंह ने डाॅ अरुण कुमार सिंह को यह प्रतिष्ठित फेलो प्रदान किया। मूलतः सुल्तानपुर जिले में जन्मे डाॅ अरुण कुमार सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर के अनुसंधान केन्द्र रांची झारखंड के प्रमुख है। डाॅ सिंह गत 30 वर्षों से सब्जी अनुसंधान के क्षेत्र में संलग्न है। इन्होंने सब्जियों की लगभग 25 उन्नत किस्मों का विकास किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.