अब लालू यादव पर भोजपुरी फिल्म 'लालटेन', जानिए कौन निभा रहे उनका किरदार
अब तक कई राजनेताओं पर फिल्में बन चुकी है लेकिन जल्द ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर भोजपुरी फ़िल्म लालटेन बन रही है।
बलिया, जेएनएन। अब तक कई राजनेताओं पर फिल्में बन चुकी है, लेकिन जल्द ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर भोजपुरी फ़िल्म 'लालटेन' बन रही है। इसमें भोजपुरी स्टार और जिले के बेल्थरा तहसील क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा निवासी यश कुमार लालू यादव का किरदार निभाएंगे।
राजद का चुनाव चिन्ह लालटेन है। माना जा रहा है कि अगले वर्ष फरवरी में रिलीज होने वाली इस फ़िल्म को यूपी और बिहार में खासा पसंद किया जाएगा। बुधवार को वार्ता के दौरान भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार ने खुद यह जानकारी दी। बताया कि फ़िल्म में राजनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बड़े ही रोचक तरीके से दिखाया जाएगा। फ़िल्म में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा अभिनेता यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी की भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग बिहार और गुजरात में की गई है।