वाराणसी में भारतीय अवाम पार्टी ने चुनाव आयोग के पक्ष में निकाला मार्च, कांग्रेस और सीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के ऑटो यूनियन सदस्यों ने वाराणसी में "चुनौती मार्च" निकाला। उन्होंने चुनाव आयोग का समर्थन करते हुए कांग्रेस और 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ मोर्चा खोला।

वाराणसी में भारतीय अवाम पार्टी का चुनाव आयोग समर्थन मार्च, कांग्रेस-सीजेपी पर हमला।
HighLights
भारतीय अवाम पार्टी ने वाराणसी में "चुनौती मार्च" निकाला।
चुनाव आयोग के समर्थन में कांग्रेस और सीजेपी का विरोध।
ऑटो यूनियन सदस्यों ने देश बचाने की शपथ ली।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा देश में अराजकता का माहौल बनाने से नाराज भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) के ऑटो यूनियन के सदस्यों ने सीजेपी के खिलाफ काशी में मोर्चा खोल दिया है। उधर राहुल गांधी कॉकरोचो के साथ मिलकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहे है। इधर ऑटो यूनियन के नेताओं ने चुनाव आयोग के समर्थन का एलान करते हुए कटिंग मेमोरियल से गोलघर चौराहे तक "चुनौती मार्च" निकाला।
भारतीय अवाम पार्टी (राष्ट्रीय) की अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि भारतीय अवाम पार्टी का प्रत्येक सुभाषवादी कार्यकर्ता देश बचाने के लिए गद्दारों से जंग लड़ेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके को खुली चुनौती देते हुए पूछा कि तुम्हारे पास इतना पैसा आ कहां से रहा है कि तुम पिज्जा बर्गर खिलाकर दारु की पार्टी कर रहे हो और फाइव स्टार होटलो में बैठक करके देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विचार विमर्श कर रहे हो।
कहा कि विदेश से कौन लोग तुमको फंडिंग कर रहे हैं? आतंकवादियों, नक्सलियों और गद्दारों से मिले हुए हो। आज तक किसी आतंकवादी के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। देश की राष्ट्रभक्त जनता तुम्हारे खिलाफ है इसलिए जल्द ही देश छोड़कर भाग जाओ।
भारतीय अवाम पार्टी ऑटो यूनियन के अध्यक्ष कमलाकान्त सिंह (गुड्डू) ने कहा कि कांग्रेस हर कीमत पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। इसके लिए वो सारे गलत काम करने को तैयार है। कभी वो ईवीएम पर आरोप लगाते हैं, कभी चुनाव आयोग पर और कभी ज्ञानेश कुमार पर ये वही कांग्रेस है जो बैलेट पेपर को लुटवाती थी और फर्जी वोटिंग करवाती थी।
इस अवसर पर डा. कविन्द्र नारायण श्रीवास्तव, अफरोज अहमद, कलीमुद्दीन, लियाकत अली, राजेश कुमार सिंह, अशोक सेठ, जायन्ता पाठक, कृष्ण कुमार मकसूदन, बृजेश कुमार, अशोक गुप्ता, भूपेन्द्र, सुजीत कुमार, अजीत राजभर, विशाल पाठक, चन्द्रिका प्रसाद मौर्या, विपिन श्रीवास्तव, अरविन्द सेठ, जलालुद्दीन, राजकुमार एवं चालक गण व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
