Move to Jagran APP

Bhadohi Zilla Panchayat Chunav Result 2021: जिला पंचायत के छह सीटों की गणना पर्ची गायब, लटका रहा परिणाम

Bhadohi Zilla Panchayat Chunav Result 2021 औराई विकास खंड में छह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चल रही मतों की गिनती के बाद गणना पर्ची गायब हो गई। सहायक रिटर्निंग अफसरों ने मनमानी तरीके से प्रत्याशियों के मिले मतों को फीड कर दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 05:39 PM (IST)
Bhadohi Zilla Panchayat Chunav Result 2021: जिला पंचायत के छह सीटों की गणना पर्ची गायब, लटका रहा परिणाम
कलेक्ट्रेट पर वार्ड 24 से पंकज शुक्ला के समर्थकों ने किया प्रदर्शन।

भदोही, जेएनएन। Bhadohi Zilla Panchayat Chunav Result 2021: औराई विकास खंड में छह जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चल रही मतों की गिनती के बाद गणना पर्ची गायब हो गई। सहायक रिटर्निंग अफसरों ने मनमानी तरीके से प्रत्याशियों के मिले मतों को फीड कर दिया। मतगणना संपन्न के बाद भी 15 घंटे से अधिक समय तक परिणाम लटका रहा।

loksabha election banner

जिला पंचायत वार्ड 24 के प्रत्याशी पंकज शुक्ला और उनके समर्थक गणना में धांधली करने का आरोप लगाते हुए मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को औराई ब्लाक में कराई गई गणना की जांच सौंपी। ब्लाक पहुंची अधिकारियों की टीम ने बाहर से मुख्य गेट को बंद करा दिया। किसी को भी अंदर जाने से मना कर दिया गया। एक -- एक कर बंडल का मिलान कर फीडिंग कराई गई। औराई विकास खंड में छह जिला पंचायत सदस्य के सीट हैं। करीब 72 घंटे चला मतगणना मंगलवार को सुबह संपन्न हो गया।

वार्ड 24 के प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने आरोप लगाया कि उसे हराने के लिए मतगणना पर्ची ही गायब कर दी गई है। समर्थकों ने इसको लेकर प्रदर्शन भी किया। उनके विरोध करते ही गणना की पूरी पोल ही खुल गई। एक नहीं बल्कि सभी छह सीटों के मतगणना पर्ची को गायब कर दिया गया। सहायक रिटर्निंग अफसरों ने मनमानी तरीके से फीडिंग कर दी। आराेप है कि कई बूथों पर आए परिणाम को फीड नहीं ही नहीं किया गया था। मतगणना समाप्त होेने के बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। अधिकारियों की टीम एक फिर से बंडल से मिलान कर फीडिंग कराई। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि एक बूथ का प्रपत्र -49 (गणना पर्ची) नहीं मिल रहा था। बंडल से मिलान कर शीघ्र ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

क्या है मतगणना पर्ची

प्रत्येक टेबल पर एक पर्यवेक्षक की तैनाती होती है। पर्यवेक्षक प्रत्येक पदों के लिए अलग-अलग गणना पर्ची तैयार करते हैं। जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रपत्र-49 (गणना पर्ची) में बूथों पर मिले वोट को दर्ज करते हैं। इसकी दो कापी तैयार की जाती है। यह प्रपत्र पर्यवेक्षक संंबंधित सहायक रिटर्निंग अफसरों को देते हैं। सहायक रिटर्निंग अफसर पहले ही तैयार कंप्यूटरीकृत प्रपत्र पर प्रत्येक बूथों पर मिले मतों को जोड़ते हैं। इसके पश्चात फीडिंग करते हैं और फिर परिणाम की घोषणा करते हैं।

गणना पर्ची पर खाना खा लिए कर्मी

गणना पर्ची की एक ही प्रति सहायक निर्वाचन अधिकारी को दी गई। दूसरी प्रति पर गणना कर्मियों ने खाना खा लिया और उसे नष्ट कर इधर-उधर फेंक दिया। नियमानुसार गणना पर्ची दो प्रति में तैयार किया जाता है। एक कहीं पर खो गया तो दूसरे से काम कर लिया जाता है। अधिकारी और कर्मियों ने नियमों का पालन नहीं किया।

औराई ब्लाक में जिला पंचायत सीट पर कुछ दिक्कत थी

औराई ब्लाक में जिला पंचायत सीट पर कुछ दिक्कत थी। अपर जिलाधिकारी को इस मामले में लगाई हूं। इस तरह का कोई मामला नहीं है। कुछ मिलान करना है, उसे पूरा होते ही शीघ्र ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

- आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.