Move to Jagran APP

Panchayat Election से पूर्व भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन को मजबूती देने की कवायद तेज

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में जिला स्तर के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों के मनोनीत किया। पंचायत चुनाव से पूर्व रिक्त पदों पर मनोनयन होने से अब संगठन को मजबूती मिल जाएगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 01:23 PM (IST)
Panchayat Election से पूर्व भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन को मजबूती देने की कवायद तेज
भाजपा काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में जिला स्तर के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों के मनोनीत किया।

वाराणसी, जेएनएन।  भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में जिला स्तर के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों के मनोनीत किया। पंचायत चुनाव से पूर्व रिक्त पदों पर मनोनयन संगठन को मजबूती देगा। वाराणसी के जिला उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह व महामंत्री पर डा. जयप्रकाश दुबे का मनोनयन हुआ।

loksabha election banner

चंदौली जिला उपाध्यक्ष पद पर हरिचरण सिंह, महामंत्री पद पर जितेंद्र पांडेय, मंत्री पद पर आंनद रत्न, मिर्जापुर जिला उपाध्यक्ष पद पर निर्मला आनंद व दिनेश प्रताप सिंह, मंत्री पद पर गौरव उमर व चिंतामणि मौर्या, भदोही जिला उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीशंकर मिश्र, सोनभद्र जिला महामंत्री पद पर कृष्ण मुरारी गुप्ता, मंत्री पद पर दिलीप पांडेय व गुडिय़ा वर्मा, मछली शहर जिला उपाध्यक्ष पद पर आशा मौर्या, मंत्री पद पर पूजा श्रीवास्तव, कौशाम्बी जिला उपाध्यक्ष पद पर चक्रेश मिश्र, महामंत्री पद पर ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, मंत्री पद पर कमल कुशवाहा व सुल्तानपुर जिला महामंत्री पद पर संदीप सिंह, मंत्री पद पर अरविंद श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया है।

बचाऊ मौर्य व दिलीप साहनीबने वाराणसी महानगर मंत्री

भाजपा महानगर के अध्यक्ष विद्यासागर राय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव की संस्तुति पर महानगर के मंत्री पद पर बचाऊ लाल मौर्या उर्फ विवेक और दिलीप साहनी के मनोनयन किया। काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.