हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी, पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआइ की मांग को लेकर करेंगे प्रदर्शन
बैंक कर्मचारी और अधिकारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे, जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग, पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने ...और पढ़ें

बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई की मांग।
HighLights
बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रमुख मांग।
पीएलआई भेदभाव और पेंशन समस्याओं का समाधान चाहते हैं।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यह हड़ताल पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) में भेदभाव समाप्त करने और पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर की जाएगी।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (एसबीआइएसए) ने भी इसका समर्थन किया है।एसोसिएशन के उपमहामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि बैंककर्मी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वार्ता के प्रयासों के बावजूद सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने के कारण हड़ताल का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि सीमित स्टाफ के बावजूद बैंक कर्मचारी विभिन्न कार्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन कर रहे हैं, फिर भी उनकी मांगों की अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। एसोसिएशन ने सरकार से तत्काल समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
