सारनाथ में चोरी के आभूषण के साथ दो बांग्लादेशी गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से ट्रेस हुए चोर
सारनाथ पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरीदपुर अंडरपास के पास से दो बांग्लादेशी चोरों को ...और पढ़ें

सारनाथ में चोरी के आभूषण सहित दो बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार।
HighLights
सारनाथ में दो बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार।
चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल बरामद।
मेडिकल वीजा पर आकर करते थे चोरी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीसी फुटेज व मोबाइल लोकेशन से सारनाथ पुलिस टीम ने सारनाथ फरीदपुर अंडरपास के पास दबिश देकर दो बांग्देश के चोर को गिरफ्तार किया गया।
पिछले दिनों सारनाथ के तड़िया चकवाही स्थित अमन पूरी कालोनी में बंद मकान में लाखों के आभूषण चोरी के मामले में सारनाथ पुलिस ने बीती रात में फरीदपुर अंडरपास पास से चोरी आभूषण के साथ दो बंगला देशी गिरफ्तार किया। उनके पास से पासपोर्ट, आभूषण,मोबाइल, बरामद किया।
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि स्थानाथ के अमनपुरी कालोनी के अबू लैश अहमद सपरिवार के साथ दिल्ली, आगरा गए थे। जब 21 अक्टूबर को घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी का समान बेचने के लिए फरीदपुर अंडरपास के पास है पुलिस टीम पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बंगला देश के मो बेरुल इस्लाम,व मो शफीकुल इस्लाम बताया। उनके पास से चोरी के आभूषण,4 हजार नकद,मोबाइल, पासपोर्ट, शुभी,पेचकस,बरामद हुआ।
मेडिकल वीजा पर आकर चोरी को दिया अंजाम
बांग्लादेश के मो. बेरुल इस्लाम व मो. शफीकुल इस्लाम दोनों मेडिकल वीजा पर आकर मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मेडिकल की वीजा पर भारत आए थे। गरीब तबके के हैं।भारत आकर घूमे और बंद मकान देख कर टड़िया चकवाही इलाके में चोरी किए। सीसी फुटेज व पीटीएस लोकेशन के जांच में दोनों का लोकेशन फरीदपुर अंडरपास बताया जहां से गिरफ्तार किया गया।
