विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP Protest: वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा और सुपरफास्ट एक्सप्रेस आज रद, यात्रियों को मिलेगा रिफंड

By Shravan BhardwajEdited By: Sakshi Gupta
Published: Fri, 09 Oct 2026 01:32 PM (GMT+05:30)

CJP Protest Train Cancel | बनारस से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस और सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आज निरस्त कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बनारस से नई दिल्ली की दो ट्रेनें निरस्त।

  2. शिवगंगा और सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन रद्द।

  3. यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। CJP Protest Train Cancel | बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से नई दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे प्रशासन ने आज बनारस से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।

शुक्रवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। रेलवे के अनुसार जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में आरक्षण कराया था, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। निरस्त ट्रेनों के टिकटों का पूरा पैसा यात्रियों को वापस किया जाएगा। यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट या काउंटर से फुल रिफंड ले सकते हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां से यात्रियों को अन्य वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। अचानक ट्रेनें निरस्त होने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी गई, हालांकि रेलवे कर्मचारियों द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रियों को जानकारी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रैफिक जाम के अलर्ट के बीच रेलवे का बड़ा एलान, नई दिल्ली-निजामुद्दीन से चलने वाली सभी ट्रेनें रद