Move to Jagran APP

वाराणसी और गोरखपुर की तरह आजमगढ़ का भी होगा विकास : सांसद दिनेश लाल निरहुआ

भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ का विकास वाराणसी और गोरखपुर की तरह सुनियोजित तरीके से होगा। सीएम खुद रिटर्न गिफ्ट देने के लिए अधिकारियों को जनपद में संचालित एक-एक याेजनाओं को रफ्तार देने का आदेश दे चुके हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 09:16 PM (IST)
वाराणसी और गोरखपुर की तरह आजमगढ़ का भी होगा विकास : सांसद दिनेश लाल निरहुआ
आजमगढ़ : सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के प्रथम आगमन पर नेहरू हाल में माला पहनाकर स्वागत करते लोग।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि जिले का विकास वाराणसी और गोरखपुर की तरह सुनियोजित तरीके से होगा। सीएम खुद रिटर्न गिफ्ट देने के लिए अधिकारियों को जनपद में संचालित एक-एक याेजनाओं को रफ्तार देने का आदेश दे चुके हैं। ठसाठस भीड़ देख कुछ ऐसा निहाल हुए कि बरबस बोल पड़े भइया मैं सांसद नहीं आपका सेवक हूं। इसके बाद तो नेहरू हाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजमगढ़ में विकास का इतिहास लिखा जाएगा और जिले की दसों सीट से साफ होगा सपा का पत्ता।

loksabha election banner

सांसद निरहुआ गुरुवार को खुद के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मैं आजमगढ़ की जनता और भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का कमल खिलाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उनकी मेंहनत से कमल खिल पाया है। मैं मुख्यमंत्री से कहा हूं कि आपने बड़ी उम्मीद व विश्वास से हमें जिताया है। मैं आजमगढ़ में ही रहकर जनता की सेवा करूंगा। आपकी अपेक्षाएं पूरी होंगी।

बनारस व गोरखपुर की तरह ही आजमगढ़ का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नजर आजमगढ़ पर है। आजमगढ़ के रेल मार्ग का रूका हुआ कार्य अब होगा। वर्ष 2024 के चुनाव में जब हम आएंगे तो आपको यह विश्वास हो चुका होगा की आपने सही निर्णय लिया है। इससे पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। नरेन्द्र सिंह, ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, अखिलेश मिश्रा, सत्येंद्र राय, अरविंद जायसवाल, मंजू सरोज, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विनोद उपाध्याय, बृजेश यादव, पवन सिंह मुन्ना, अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक, बबिता जसरासरिया इत्यादि मौजूद रहीं।

भाजपा सांसद 100 कमजोर बूथों को करेंगे मजबूत : डा. धर्मेंद्र सिंह

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला हो रही है। इसका शुभारंभ 31 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। देश की सभी लोकसभा क्षेत्रों में 100 कमजोर बूथों का चयन कर उसकी जिम्मेदारी सांसद को दी गई है। जिनके सहयोग के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने यह जानकारी गुरुवार को शहर के सिधारी स्थित मंगलम मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को दी। बताया कि विधानसभा स्तर पर विधायक और चुनाव लड़े लोगों को 25 बूथों की जिम्मेदारी दी गई है। सभी विधानसभा स्तर पर इस काम के लिए 10 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम लगी है। नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा की अभी चुनाव से खाली हुए दो दिन भी नहीं हुए हैं और भाजपा कार्यकर्ता बूथ सशक्तीकरण अभियान से लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारी में लग गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.