Move to Jagran APP

जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में दिखे आजमगढ़ के जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने एक शिक्षक की तरह बच्चों से संवाद किया और कई सवाल पूछे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 06:47 PM (IST)
जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में दिखे आजमगढ़ के जिलाधिकारी
जब पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में दिखे आजमगढ़ के जिलाधिकारी
आजमगढ़, जेएनएन। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने एक शिक्षक की तरह बच्चों से संवाद किया और कई सवाल पूछे। साथ ही शिक्षकों से भी पठन-पाठन व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी को अपने बीच एक शिक्षक की तरह पाकर बच्चे भी खासे उत्साहित दिखे। डीएम ने गणित सहित कई विषयों के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली तो बच्चों की जिज्ञासा भी शांत की।

       जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय करनपुर के निरीक्षण दौरान विद्यालय में भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण को संज्ञान में लिया। उप जिलाधिकारी सदर प्रशांत कुमार नायक को निर्देशित किया कि विद्यालय भूमि की पैमाइश तत्काल कराएं। प्रधान को निर्देशित किया कि पैमाइश के उपरांत विद्यालय भूमि की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराएं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.