Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav : वाराणसी के कई रेस्टोरेंट में अब पास्ता, फ्राइड राइस और तिरंगा थाली में भी अमृत महोत्सव की झलक

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लंका स्थित पेपरिका रेस्टोरेंट 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सभी व्यंजनों को तिरंगा में परोस रहा है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 12:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 12:55 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav : वाराणसी के कई रेस्टोरेंट में अब पास्ता, फ्राइड राइस और तिरंगा थाली में भी अमृत महोत्सव की झलक
रेस्टोरेंट 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सभी व्यंजनों को तिरंगा में परोस रहा है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए हर कोई अपनी भागीदारी निभा रहा है। लंका स्थित पेपरिका रेस्टोरेंट 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सभी व्यंजनों को तिरंगा में परोस रहा है। यह लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। इस भोजन को देखकर लोग आकर्षित हो रहे हैं।

loksabha election banner

देशभक्ति की अलख जगाने के लिए कोल्ड ड्रिंक, चाऊमीन, पास्ता, फ्राइड राइस , पनीर चिल्ली जैसे व्यंजन केसरिया, सफेद और हरे रंग में परोसी जा रही है। इतना ही नहीं जो ग्राहक यहां भोजन करने आ रहे हैं उनको तिरंगा देकर अपील की जा रही की आप अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए।

रेस्टोरेंट संचालक शिवम त्रिपाठी ने बताया कि अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपील की है कि हर घर तिरंगा लगाएं। प्रधानमंत्री के इस संकल्प को हम खाने के माध्यम से लोगों के सामने परोस रहे हैं। इससे लोगों में राष्ट्रीय भावना जागृत हो। आनलाइन स्टोर से तिरंगा थाली आर्डर करने वालों के लिए एक नंबर भी जारी किया गया है।

सेना के जवानों व उनके परिवार के लिए मुफ्त है तिरंगा थाली

रेस्टोरेंट के संचालक शिवम त्रिपाठी ने बताया कि सेना के जवानों के लिए तिरंगा थाली मुफ्त है। वहीं उनके परिवार के लिए तिरंगा थाली पर 30 फीसद की छूट दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.