वाराणसी खंड स्नातक के लिए आशुतोष सिन्हा और शिक्षक के लिए रितिका ने किया नामांकन
वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिंहा ने ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव: स्नातक के लिए आशुतोष, शिक्षक के लिए रितिका ने भरा पर्चा।
HighLights
वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए नामांकन शुरू।
सपा के आशुतोष सिंहा ने स्नातक एमएलसी हेतु नामांकन किया।
शिक्षक एमएलसी के लिए निर्दल रितिका दुबे ने पर्चा भरा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार को स्नातक एमएलसी के लिए सपा प्रत्याशी आशुतोष सिंहा ने नामांकन किया। साथ ही शिक्षक एमएलसी के लिए निर्दल रितिका दुबे ने नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी कमिश्नर एस राजलिंगम ने सुबह 11 बजे नामांकन की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया।
वाराणसी खंड स्नातक के निर्वाचन के लिए नामांकन आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय कक्ष में तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित अपर आयुक्त (द्वितीय) के न्यायालय कक्ष में व्यवस्था की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को विकास भवन के ठीक सामने से कमिश्नरी परिसर के गेट से प्रवेश दिया जा रहा है।
सभी उम्मीदवार सभागार के सामने से होते हुए नामांकन कक्ष तक जा रहे हैं। प्रत्याशी के साथ पांच लोगों को नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया छह अक्टूबर 2026 तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर 2026 को होगी। नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि नौ अक्टूबर 2026 है। मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी।
