आर्य महिला कॉलेज वाराणसी में जुम्बा वर्कशॉप 2.0: छात्राओं और स्टाफ ने सीखा फिटनेस का पाठ
वाराणसी के आर्य महिला पी. जी. कॉलेज में 17 से 21 सितंबर 2026 तक पाँच दिवसीय 'जुम्बा वर्कशॉप 2.0' का ...और पढ़ें

आयोजन में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
HighLights
आर्य महिला कॉलेज में छात्राओं व स्टाफ के लिए जुम्बा वर्कशॉप।
400 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली हेतु प्रशिक्षण लिया।
एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव ने समापन समारोह में पुरस्कार वितरित किए।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आर्य महिला पी. जी. कॉलेज, चेतगंज, वाराणसी के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा छात्राओं एवं स्टाफ को स्वस्थ, सक्रिय एवं तनावमुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 17 से 21 सितंबर 2026 तक पाँच दिवसीय ‘जुम्बा वर्कशॉप 2.0’ का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में कॉलेज की 400 से अधिक छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान "बीट डांस स्टूडियो" के जुम्बा इंस्ट्रक्टर अनिश चौरसिया ने प्रतिभागियों को जुम्बा एवं फिटनेस का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं एवं स्टाफ ने विभिन्न फिटनेस गतिविधियों में पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया।
कार्यशाला का समापन समारोह कॉलेज के मुख्य हाल में आयोजित किया गया। समारोह में एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ. शिप्रा धर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. रीतिका सिंह एवं समन्वयक डॉ. अंशुल जायसवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने कार्यक्रम को अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नम्रता श्रीवास्तव द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र, तथा खेल समिति के सदस्यों एवं जुम्बा इंसट्रक्टर अनिश चौरसिया को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुधाकर शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय तथा खेल समिति के सदस्यों अभिलाषा पांडेय, अमन पांडेय,विपिन रंगा एवं अभिषेक त्रिपाठी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
