विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में सात फेरों की लाज को छाेड़कर प्रेमी के साथ रहने की ज‍िद लेकर पहुंची पुलि‍स थाने

By Shailendra Singh PintooEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 05:41 PM (IST)

मिर्जामुराद में एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी हुई है, जिसके चलते वह ...और पढ़ें

वाराणसी में सात फेरे तोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता।

वाराणसी में सात फेरे तोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता।

HighLights

  1. विवाहिता पति को छोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी।

  2. पांच साल से चल रहा था अंतरजातीय प्रेम-प्रसंग का मामला।

  3. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी।

जागरण संवाददाता, (मिर्जामुराद) वाराणसी। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ रहने हेतु पति संग लिए गए सात फेरे के बंधन को दरकिनार कर विवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर गुरुवार की दोपहर थाने पहुंची। दोनों पक्ष के स्वजन भी जुटे। दोनों को काफी समझाया-बुझाया गया किंतु कोई नतीजा नही निकला। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में ले ली हैं।

मिर्जामुराद थाना के कछवांरोड पुलिस चौकी अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव निवासिनी विवाहिता का बगल के गांव निवासी अविवाहित अंतरजातीय युवक संग पिछले करीब पांच वर्ष से प्रेम-प्रसंग का चक्कर चल रहा हैं। विवाहिता दो बच्चों की मां हैं।प्रेम परवान चढ़ने पर दोनों घर से भागकर पूना चले गए।

विवाहिता एक बच्चे को साथ ले गई थी।करीब डेढ़ माह बाद दोनों वापस लौटे। विवाहिता अपने प्रेमी संग खुद ही थाने पहुंच गई। पति के साथ न रहकर प्रेमी संग ही रहने की जिद पर अड़ी रही। दोनों के स्वजनों को बुलाया गया। पति की बात न मानने पर पत्नी के पास रहे बच्चे को अपने साथ ले गया। दोनों के बालिग होने से पुलिस भी पसोपेश में रही। बताया क‍ि अब दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।