विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी तक पहुंचेगा अर्नब का प्रभाव, बदलने लगा है मौसम, बादलों संग तेज होगी हवा

By Shailesh Asthana Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 10:17 AM (IST)

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का प्रभाव बुधवार से वाराणसी में दिखने लगेगा, जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हवा तेज होगी। ...और पढ़ें

वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी। (AI Image)

वाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी। (AI Image)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बुधवार से वाराणसी में शुरू।

  2. गुरुवार को भारी वर्षा और आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट।

  3. तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से चले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का प्रभाव बुधवार को इधर भी पहुंचने लगेगा। शाम तक आसमान में बादल दिखने लगेंगे और हवा की गति तेज हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज आंधी, गरज-चमक संग भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, मौसम बदलने के संकेत के बाद भी मंगलवार की शाम आसमान में छाई लाली ने लोगों को चौंकाया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है जबकि गुरुवार को इसमें 5-7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

वहीं बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.4 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 19.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.0 ड‍िग्री अध‍िक रहा। आर्द्रता इस दौरान अध‍िकतम 66% और न्‍यूनतम 58% दर्ज की गई। जबकि‍ वातावरण का रुख बादलों की बुधवार की सुबह बना रहा। बीच बीच में धूप भी द‍िन चढ़ने के साथ ही प्रभावी होती रही। 

rain1

इससे मौसम ठंडा हो जाएगा। न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम में बदलाव के चलते दिन में लग रही तीखी धूप व गर्मी कुछ नरम पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच बारिश की संभावना बनी रह सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

लोगों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलने से पहले मौसम का ताजा पूर्वानुमान देख लें और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे 18 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच आर्द्रता 80-86 प्रतिशत के बीच बनी रही।